{"_id":"60e5c3448ebc3ea6e3726972","slug":"angry-relatives-created-a-ruckus-over-not-taking-action-in-pooja-sharma-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूजा हत्याकांड: आरोपियों पर कार्रवाई न करने से भड़के परिजन, डीसीपी साउथ का कार्यालय घेरा, थाना प्रभारी को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा हत्याकांड: आरोपियों पर कार्रवाई न करने से भड़के परिजन, डीसीपी साउथ का कार्यालय घेरा, थाना प्रभारी को दौड़ाया
Wed, 07 Jul 2021 08:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:42 PM IST
सार
थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने हंगामा करने पर कार्रवाई न करने की बात कही। इस पर लोग भड़क गए और थाना प्रभारी को दौड़ा लिया। थाना प्रभारी जैसे ही पराग डेयरी की ओर भागे। परिजनों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच पहुंचे एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में गुजैनी निवासी पूजा शर्मा की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने बुधवार को दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ डीसीपी साउथ के कार्यालय का घेराव किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए परिजनों ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया।
एडीसीपी डॉ. अनिल कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। बर्रा आठ निवासी एयरफोर्स कर्मी अमर ने बहन पूजा की शादी 12 दिसंबर 2019 में गुजैनी निवासी प्रदीप आनंद से की थी।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करने लगे। दो जुलाई को बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को पूजा के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें ससुराल वालों से तंग आकर जान देने की बात लिखी है।
विज्ञापन
पुलिस ने अमर की तहरीर पर पति, ससुर शशिभूषण, सास देवंती देवी, जेठ संदीप आनंद, जेठानी रीतू आनंद पर रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है कि गोविंदनगर पुलिस ससुर, पति और जेठ को पांच दिन से थाने में बैठाए है लेकिन जेल नहीं भेज रही है।

जेठानी और सास को अभी पकड़ा नहीं है। इसी के चलते परिजनों ने डीसीपी साउथ कार्यालय पर हंगामा किया और पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने हंगामा करने पर कार्रवाई न करने की बात कही।
इस पर लोग भड़क गए और थाना प्रभारी को दौड़ा लिया। थाना प्रभारी जैसे ही पराग डेयरी की ओर भागे। परिजनों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच पहुंचे एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में संलिप्तता पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा।
बेटी की शादी के लिए पूर्वजों की जमीन तक बेच दी
तपती गर्मी में डीसीपी के कार्यालय का घेराव करने गई पूजा की मां गश खाकर गिर गई। होश आने पर उन्होंने बताया कि अच्छे घर में बेटी की शादी के लिए उन्होंने अपनी पूर्वजों की जमीन तक बेच दी थी। इसके बाद भी दहेज लोभियों ने बेटी की हत्या कर दी।