फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   angry husband beat policemen

ये कैसा पत्नी प्रेम! विदा न करने पर आगबबूला हो गया पति, इसके बाद तो सिपाहियों को भी न बख्शा

Thu, 20 Dec 2018 10:53 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 Dec 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
angry husband beat policemen
 युवक ने सिपाहियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में पत्नी को विदा न करने पर नशे की हालत में युवक ने ससुराल में हंगामा किया। ससुर की शिकायत पर पहुंची यूपी 100 के सिपाहियों को युवक ने पीट दिया। इससे तीन सिपाही चोटहिल हो गए। सिपाहियों ने युवक को मौके से पकड़ कर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर सिपाहियों ने मेडिकल कालेज में परीक्षण कराया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ निवासी पंकज कुमार की तिर्वा कोतवाली के गांव रजईमऊ राजा में ससुराल है। करीब एक माह पूर्व उसकी पत्नी शिवा मायके में रह रही है। 18 दिसंबर को पंकज कुमार पत्नी को बुलाने रजईमऊ राजा पहुंचा था। ससुर अमर सिंह विदा करने से मना कर रहा था।
विज्ञापन

भड़क गया और तीनों सिपाहियों को पीट दिया

angry husband beat policemen
 युवक ने सिपाहियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह पंकज ने पत्नी को साथ घर चलने की बात कही। लेकिन ससुर ने मना कर दिया। शाम को पंकज ने ससुराल में शराब पी ली और नशे में हंगामा करने लगा। इस पर ससुर अमर सिंह ने फोन कर पुलिस से शिकायत की। मामले की जानकारी मिलते ही यूपी 100 पीआरवी 1646 के सिपाही सुरेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह और शिवकुमार मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने जब पंकज को पकड़ने का प्रयास किया, तो पंकज भड़क गया और तीनों सिपाहियों को पीट दिया। इससे तीनों सिपाही चुटहिल हो गए।

युवक को पकड़ लिया गया है

angry husband beat policemen
 युवक ने सिपाहियों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
सिपाहियों ने पंकज को पकड़ कर मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद तीनों सिपाहियों ने मेडिकल कालेज पहुंच कर मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले युवक को पकड़ लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed