{"_id":"5e3515c58ebc3e4b5d6749b9","slug":"an-ambulance-did-not-come-even-after-receiving-the-phone-several-times-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कई बार फोन मिलाने के बाद नहीं आई एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से तड़पती पत्नी को देख पति ने किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई बार फोन मिलाने के बाद नहीं आई एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से तड़पती पत्नी को देख पति ने किया ये काम
Sat, 01 Feb 2020 12:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
ठेलिया से प्रसूता को बिधनू सीएचसी ले जाता पति राजकुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एंबुलेंस के न मिलने पर प्रसव पीड़ा से तड़पती पत्नी को ठेलिया पर लिए पति सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम में घुस गया। सीएचसी के बाहर उसे स्ट्रेचर भी नहीं मिला था।
इसके अलावा गंगा यात्रा में ड्यूटी होने की वजह से आशा बहू भी मौके पर नहीं आ पाई। बाद में महिला के सामान्य प्रसव हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू की है।
बिधनू के खिरसा गांव के रहने वाले राजकुमार पासवान की पत्नी लक्ष्मी (26) के शुक्रवार को तेज प्रसव पीड़ा हुई। उसने पहले आशा मंजू को फोन किया तो पता चला कि उसकी ड्यूटी बिठूर के गंगा यात्रा कार्यक्रम में लगी है।

इसके बाद उसने एंबुलेंस को फोन मिलाया। लेकिन फोन नहीं मिला। गर्भवती की तकलीफ बढ़ रही थी। इस पर राजकुमार ने ठेलिया पर लक्ष्मी को लिटाया और तेजी से सीएचसी भागा।
बाहर स्ट्रेचर भी नहीं मिला तो ठेलिया के साथ लक्ष्मी को लेकर लेबर रूम में पहुंच गया। बाद में डाक्टरों ने प्रसव कराया। उसके बेटा पैदा हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी यादव ने बताया कि राजकुमार का घर नजदीक ही रहा है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।