फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amit shah rally in etawah city

भ्रष्टाचार की ‘सुतली’ जलाकर ’समाजवादी गढ’ पर मोदी ने गिराया ‘अमित बम’

Fri, 10 Feb 2017 06:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
amit shah rally in etawah city
इटावा में अमित शाह
भ्रष्टाचार की ‘सुतली’ जलाकर पीएम मोदी ने ’समाजवादी गढ’ पर ‘अमित बम’ गिरा दिया। यूपी के इटावा में जनसभा के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा को सबसे भ्रष्ट पार्टी कहकर परिवारवाद को उखाड़ फेंकने की बात कही। अमित ने इटावा में सपा के खिलाफ ऐसी आवाज बुलंद की है कि अब मुलायम कुनबा सोचने पर मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन

अमित ने कहा कि इटावावालों की बदौलत नरेंद्र मोदी सत्ता में आये और इस बार विधान सभा चुनाव में यहां के लोग भ्रष्ट सपा पार्टी को कहीं का नहीं छोड़ेगी। केंद्र सरकार हर साल एक लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त यूपी को भेजती है अगर ये पैसा इटावा के गांवों तक नहीं पहुंचा तो गया कहां? इटावा में पैसा लाना है तो कमल के फूल की सरकार बनाओ। यहीं के सपा कार्यकर्ताओं को देख लो जो पहले लूना स्कूटर से चलते थे वो अब महंगी फॉर्चुनर गाड़ियों से घूम रहे हैं मकान को हवेली बनाकर रह रहे हैं। इतना पैसा इन कार्यकर्ताओं के पास आया कहां से। सपा से गठबंधन करने से पहले राहुल 27 साल यूपी बेहाल का नारा लगाकर खाट सभा कर रहे थे अब वो गिनती भूल चुके हैं क्योंकि इन 27 सालों में दस साल सपा के थे। गुजरात, छत्तिसगढ़, झारखंड, हरियाणा में अच्छे स्कूल बने हैं लोगों को रोजगार मिल रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश का हाल तो सुधरा ही नहीं क्योंकि ये सपा वाले भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed