फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amit shah rally for lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव का 5वां चरण 6 मई को, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

Fri, 03 May 2019 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
amit shah rally for lok sabha election 2019
अमित शाह (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शातिंनगर स्थित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के पक्ष में वोट मांगेंगे।

विज्ञापन


जनसभा में केंद्रीय सामाजिक आधिकारिता मंत्री रामदास अठावले भी शिरकत करेंगे। वह दोपहर ग्यारह बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यह जानकारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्र ने दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को प्रभावी बनाने के लिए टीम भाजपा पूरी शिद्दत से डटी रही।
विज्ञापन


मंच से लेकर कार्यकर्ताओं के बैठने और जलपान व पार्किंग तक की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने एक दिन पहले ही डेरा डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटोकाल के तहत शाह की सुरक्षा में लगी एसपीजी एक दिन पहले ही आ गई। जनसभा में कानून-व्यवस्था के मद्देनजर एक अपर पुलिस अधीक्षक और चार पुलिस उपाधीक्षक प्रयागराज जनपद से आए हैं। इसी क्रम में पांच थानाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed