{"_id":"5cc16d49bdec225f531cefaa","slug":"amit-shah-in-unnao-for-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमित शाह बोले- पहले की सरकारों में उनके गुर्गे परेशान करते थे, पुलिस वाले भी गुंडों से डरते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमित शाह बोले- पहले की सरकारों में उनके गुर्गे परेशान करते थे, पुलिस वाले भी गुंडों से डरते थे
Thu, 25 Apr 2019 04:08 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 25 Apr 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा करने पहुंचे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि उन्नाव कलंक की भी भूमि है, तलवार की भूमि है और वीरों की भी भूमि है। कहा कि यही वो पवित्र भूमि है जहां वाल्मीकि रामायण रचा गया। यहीं गंगा के किनारे लव-कुश ने श्रीराम की सेना को अपने मां के सम्मान के लिए पराजित किया था।
जनसभा रामलीली मैदान में आयोजित की गयी। उन्नाव से पार्टी प्रत्याशी साक्षी महाराज के बारे में बोलते हुए कहा कि गत चुनाव में मुझे यहां से एक ऐसा प्रत्याशी चाहिए था जो कॉर्पोरेट जगत जो लोग यहां से लड़ रहे हैं उनके सामने भारत माता की अलख जगाए। रात के एक बजे साक्षी महाराज ने फोन पर पार्टी का प्रत्याशी बनने की हामी भरी और अगले दिन पर्चा दाखिल किया। उन्नाव की जनता ने उन्हें यहां से तीन लाख मतों से विजय तिलक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्षियों पर निशाना साधते हुए बोले कि अबकि चुनाव भी वही कॉर्पोरेट जगत के लोग रुपया-पैसों की थैली लेकर उन्नाव की धरती पर आए हैं। लेकिन हमारे साक्षी महाराज आपको सिर्फ आशीर्वाद दे सकते हैं। साक्षी महाराज ने यहां के घर-घर में विकास जरूर किया है। अबकि चुनाव उम्मीद है कि साक्षी महाराज तीन की बजाय पाच लाख वोटो की लीड के साथ विजयी होंगे।
इस बार जितनी भी चुनाव रैली की हर जगह मोदी-मोदी नारे की गूंज सुनाई दी। ये सिर्फ नारा नहीं देश की जनता का मोदी को आशीर्वाद है। पूरे देश की जनता चाहती है कि मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें।
पहले सपा बसपा की सरकारों में उनके गुर्गे परेशान करते थे और बेचारे पुलिस वाले गुंडों से डरते थे। योगी जी ने दो साल के अंदर गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया है।
इस बार जितनी भी चुनाव रैली की हर जगह मोदी-मोदी नारे की गूंज सुनाई दी। ये सिर्फ नारा नहीं देश की जनता का मोदी को आशीर्वाद है। पूरे देश की जनता चाहती है कि मोदी जी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें।
पहले सपा बसपा की सरकारों में उनके गुर्गे परेशान करते थे और बेचारे पुलिस वाले गुंडों से डरते थे। योगी जी ने दो साल के अंदर गुंडों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम किया है।