फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambulance truck collision in hardoi

मरीज लेने जा रही थी एंबुलेंस, ट्रक से हो गई भिड़ंत, 2 घायल

Sun, 25 Nov 2018 06:25 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Nov 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Ambulance truck collision in hardoi
क्षतिग्रस्त एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में मल्लावां थाना क्षेत्र में माधौगंज-नयागांव मार्ग पर रविवार सुबह एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एंबुलेेंस चालक और एक स्वास्थ्यकर्मी  गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


 माधौगंज सीएचसी से संबद्ध 108 एंबुलेंस में मनोज (35) पुत्र रामऔतार निवासी जिला कन्नौज चालक है।  रविवार को मल्लावां के जहीलापुर से काल आने पर मरीज लेने जा रहा था। उसके साथ स्वास्थ्यकर्मी शैलेश (35) पुत्र हरीसिंह निवासी मैनपुरी भी था। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के नयागांव-माधौगंज मार्ग पर ग्राम बासा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को माधौगंज सीएचसी में भर्ती  कराया, जहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विकासमणि त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ट्रक  को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक से भी पूछताछ कर रही है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed