फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambulance stuck in Metro construction jam, injured died

यूपी: मेट्रो निर्माण के जाम में फंसी एंबुलेंस, घायल की मौत, आईआईटी से हैलट पहुंचने में लगे दो घंटे

Fri, 21 Feb 2020 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 21 Feb 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in Metro construction jam, injured died
मेट्राे निर्माण के कराण रोज लगता है जाम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में घायल को लेकर हैलट जा रही एंबुलेंस आईआईटी के पास मेट्रो निर्माण के जाम में फंस गई जिससे घायल की मौत हो गई। जाम के चलते आईआईटी से हैलट पहुंचने में एंबुलेंस को दो घंटे लग गए। एंबुलेंस का हूटर बजता रहा लेकिन किसी ने रास्ता नहीं दिया और न ही ट्रैफिक पुलिस कहीं दिखाई दी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने कहा कि अगर एंबुलेंस जाम में नहीं फंसती तो उनकी जान बच जाती। बिल्हौर के शाम्भी निवासी राम औतार पेशे से कार चालक थे। परिवार में पत्नी राधा और एक बेटा जीतू और बेटी गुड़िया है।
विज्ञापन


 

बेटे जीतू ने बताया कि गुरुवार शाम पिता बाइक से अलियापुर से लौट रहे थे, वापसी में कालरा कोल्ड स्टोर के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस से हैलट जा रहे थे। एंबुलेंस बिल्हौर से निकलते ही पहले मानपुर पुलिया, फिर चौबेपुर बेला रोड क्रासिंग और उसके बाद आईआईटी के पास मेट्रो निर्माण के जाम में फंस गई। इससे बहुत देर हो गई। हैलट पहुंचते ही डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।

मेट्रो निर्माण और अतिक्रमण से लगता है जाम
एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि आईआईटी से लेकर रावतपुर तक मेट्रो निर्माण का काम चल रहा है। इसका मानक है कि मेट्रो निर्माण कार्यस्थल पर दोनों तरफ आठ फीट चौड़ी सड़क होनी चाहिए, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। बीच में रोड किनारे अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन लोगों ने फिर अतिक्रमण कर लिया है, उसे हटाया जाएगा। जाम से मरीज की मौत की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। शिकायत आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed