{"_id":"5f4aa8df4dde65077723cb06","slug":"ambulance-did-not-arrive-family-members-brought-the-patient-to-the-hospital-with-bullock-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के फर्रूखाबाद में एंबुलेंस न पहुंचने पर बैलगाड़ी से मरीज को परिजन लाए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के फर्रूखाबाद में एंबुलेंस न पहुंचने पर बैलगाड़ी से मरीज को परिजन लाए अस्पताल
Sun, 30 Aug 2020 08:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Aug 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस ने आने पर बैलगाड़ी से बीमार भाई को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद में कमालगंज के भोजपुर निवासी 40 वर्षीय विनोद की तबियत शनिवार को खराब हुई तो उसने 108 नंबर से एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की। पर नंबर नहीं मिला। इससे परिजन मरीज को बैलगाड़ी पर लिटाकर सीएचसी पर लाए।
भोजपुर निवासी सर्वेश बैलगाड़ी पर अपने बीमार भाई विनोद को लिटाकर सीएचसी पहुंचे। सर्वेश भाई को सहारा दिए थे। जबकि एक परिजन बैलगाड़ी को हांक रहा था। अस्पताल पहुंचकर सर्वेश ने बीमार भाई विनोद को अपनी पीठ पर लादकर डॉ. विकास पटेल के कक्ष में पहुंचाया। चिकित्सक ने इलाज किया। डॉ. विकास पटेल ने बताया कि मरीज का टीबी का इलाज भी चल रहा है। एंबुलेंस न मिलने व बैलगाड़ी से आने की उन्हें जानकारी नहीं है।