फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambedkar statue broken in orai

यूपीः आंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़ा, मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम

Fri, 28 Sep 2018 08:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue broken in orai
प्रतिमा को ठीक करता कारीगर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा खंडित होने की सूचना पाकर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बसपा और कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में ही आननफानन में खंडित प्रतिमा ठीक करा दी गई। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि प्रतिमा की उंगली का प्लास्टर टूटा था, जिसे ठीक करा दिया गया है। फिलहाल किसी तरह के विवाद और तनाव की स्थिति नहीं है।  
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी के साथ पार्टी के कुछ कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहे पर रामधुन कार्यक्रम के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा की उंगली का प्लास्टर टूटा हुआ है और उस स्थान पर सिर्फ सरिया ही दिखाई दे रही है। तत्काल जिलाध्यक्ष ने इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को दी। कुछ ही देर में कोतवाल और थाने की फोर्स की साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पाकर बसपा के जिलाध्यक्ष हीरालाल और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि भी पहुंच गए। इन लोगों ने अधिकारियों से वार्ता भी की। इसके बाद तत्काल ही प्रतिमा को ठीक कराने का काम शुरू किया गया। कुछ देर बाद प्रतिमा फिर से पहले ही जैसी नजर आने लगी। सीओ का कहना है कि हो सकता है यह किसी की शरारत हो, फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed