फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amazing cold, Monday was the coldest day of the season

UP Weather Update: गजब की गलन, आज भी नहीं निकली धूप, सीजन का सबसे ठंडा दिन था सोमवार

Tue, 18 Jan 2022 05:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jan 2022 05:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में ठंड कहर बरपा रही है। न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिन से चार डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। अधिकतम तापमान निर्धारित तापमान से 8.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है।

विज्ञापन
Amazing cold, Monday was the coldest day of the season
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्फीली हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान एक झटके में पांच डिग्री गिर गया। सोमवार को ठंड का प्रकोप ऐसा रहा कि लोग सारा दिन ठिठुरते ही रहे। धूप न निकलने से गलन भी गजब की रही। अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने इसे कोल्ड डे घोषित किया।
विज्ञापन

 

न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिन से चार डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। अधिकतम तापमान निर्धारित तापमान से 8.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक शीत लहर और ठंड का असर जारी रहेगा।

विज्ञापन

 

स्थानीय चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉक्टर एसएन पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं की वजह से 12 दिनों से दिन का पारा लुढ़क रहा है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन में भी बाहर निकले लोग अलाव देखते ही रुक गए। वाहन चालकों की उंगलियां सुन्न पड़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर से विकसित होने लगेगा। इससे 22 और 23 को हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच सोमवार को पूरे दिन तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।


मौसम विभाग की चेतावनी 20 तक कड़ाके की ठंड

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 से 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ ही दिन व रात के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ने और ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि गेहूं, सरसों, आलू एवं सब्जियों में सिंचाई दिन में करें। ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाएं और गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। 


इसे कहते हैं कोल्ड डे
मौसम विभाग के अनुसार, जब अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जाता है तो इस स्थिति को कोल्ड डे कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed