फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Youth Chaupal in kanpur and lok sabha election 2019

अमर उजाला ‘युवा चौपाल’: छात्र-छात्राओं ने कहा- चुनाव बाद रंग बदलने वाले नेता नहीं चाहिए

Wed, 20 Mar 2019 04:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Mar 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Youth Chaupal in kanpur and lok sabha election 2019
अमर उजाला युवा चौपाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में अभिनव सेवा संस्थान महाविद्यालय में मंगलवार को अमर उजाला ‘युवा चौपाल’ का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो सभी की समस्याएं सुने, उनका समाधान कराए। चुनाव के बाद रंग बदलने वाला नेता नहीं चाहिए। युवाओं ने यह भी कहा कि केंद्र में ऐसी सरकार होनी चाहिए जो देशवासियों को सुरक्षा दे सके। दुश्मनों और आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। युवाओं को रोजगार मुहैया कराए और सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाए। 
विज्ञापन


भारी संख्या में जुटे छात्र-छात्राओं ने अपने जनप्रतिनिधि को लेकर बेबाकी से राय रखी। छात्रों ने चुनाव के बाद नेताओं का वादों से मुकर जाने का भी मुद्दा उठाया। कहा कि ऐसे नेता अब वोट मांगने आएंगे तो लौटा दिया जाएगा। कहा कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो सभी धर्मों और जातियों को साथ लेकर चले।
विज्ञापन


योजनाएं कागजों में बनकर न रह जाएं, आम जन तक पहुंचा सके। इस दौरान मशहूर कवि मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. अजय अटल, सुखदेव पांडेय उर्फ सरल और देवेंद्र सिंह ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर युवाओं का दिल जीत लिया। कवियों ने कविताओं के माध्यम से नेताओं पर निशाना साधा और सभी से वोट करने की अपील की। इस दौरान शिक्षक डॉ. आशीष, डॉ. कमल यादव, डॉ. अनीता शुक्ला, डॉ. कविता, डॉ. सीमा और छात्रों मेें अमित कनौजिया, अक्षय शुक्ला, अभय प्रकाश, आनंद श्रीवास्तव, आशीष कटियार, अर्चना पांडेय, प्रियंका ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के बोल
तमाम भर्तियां होती हैं जो किसी को मालूम नहीं चलती हैं। सिफारिश वालों को नौकरी दे दी जाती हैं। इसलिए ऐसी सरकार चाहिए जो पारदर्शिता बनाए और युवाओं को रोजगार दे। - शिवम, छात्र

सरकार ऐसी बने जिसके जनप्रतिनिधि चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों को पूरा करें। लोगों की समस्याएं सुनें और दूर करे। चुनाव के बाद रंग बदलने वाले नेता नहीं चाहिए। - पूर्णिमा सिंह, छात्रा

हमें ऐसा नेता चाहिए जो हमारी समस्याएं सुनें। स्टूडेंट्स की आवाज बने और शहर का सही विकास करे। भर्तियों में पारदर्शिता कायम करे और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराए। - रूपा यादव, छात्रा

इंसानियत को समझने वाला नेता चाहिए। जो गरीब-अमीर सभी वर्ग को साथ लेकर चले। सबका विकास करे और सभी की समस्याएं दूर करे। - सोनम यादव, छात्रा

सरकार ऐसी होनी चाहिए जो अपनी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाए। देश के हर इंसान के बारे में सोचे। - विकास, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed