फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Investigation, diagnostic centers of Kanpur

अमर उजाला पड़ताल: कानपुर के डायग्नोस्टिक सेंटरों में भी बजने लगी अधिक वसूली की ‘सीटी’

Thu, 29 Apr 2021 01:25 PM IST
शिखा पांडेय दिव्यांश सिंह
दिव्यांश सिंह Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Apr 2021 01:25 PM IST
सार

सारे डॉक्टर सांस फूलने और ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सीधे सीटी स्कैन की रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। इस कारण कानपुर के सीटी स्कैन सेंटरों ने मनमाने दाम बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Investigation, diagnostic centers of Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी को अवैध वसूली का जरिया जहां निजी अस्पतालों ने बनाया है वहीं डायग्नोस्टिक सेंटर भी पीछे नहीं हैं। कोरोना के नए स्ट्रेन ने सीटी स्कैन के भाव बढ़ा दिए हैं। यह नया स्ट्रेन आरटीपीसीआर जांच में भी पकड़ में नहीं आता है तो फेफड़ों का सीटी स्कैन कराकर यह पता किया जाता है कि इसने फेफड़ों को किस हद तक चौपट कर दिया है। सारे डॉक्टर सांस फूलने और ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सीधे सीटी स्कैन की रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। इस कारण कानपुर के सीटी स्कैन सेंटरों ने मनमाने दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


कोरोना काल से पहले जो सीटी स्कैन 1800 से 3000 का होता था अब उसके रेट 4500 से 5500 रुपये तक कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से सीटी स्कैन के दाम निर्धारित नहीं किए जाने का फायदा सेंटर संचालक उठा रहे हैं। बुधवार को कानपुर के कई सीटी स्कैन सेंटरों की पड़ताल की तो सभी ने बढ़े दाम ही बताए।
विज्ञापन


पड़ताल नंबर एक
रावतपुर क्रासिंग स्थित एक सीटी स्कैन सेंटर में जाने पर एक आदमी आया। बोला, फेफड़े का सीटी स्कैन हो जाएगा। दाम पूछने पर 4000 रुपये कीमत बताई। जब कहा कि यह तो 1800 रुपये में होता है तो बोला, कोरोना काल के कारण दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल नंबर दो
मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर निकलते ही एक सेंटर पर जाकर फेफड़ों के सीटी स्कैन के दाम पूछे तो कहा गया कि 4500 रुपये लगेंगे। जब दाम कम करने को कहा, तो युवक बोला, अब यही रेट है। इससे कम नहीं होगा।

पड़ताल नंबर तीन
बेनाझाबर तिराहे पर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर सीटी स्कैन तो नहीं हो रहा था लेकिन उसे जल्दी कराने का ठेका लिया जा रहा था। यहां बैठे युवक ने बताया कि ब्रह्म नगर चौराहे से नेहरू नगर की ओर जाते समय एक सेंटर है, वहां चले जाओ। मेरा नाम बता देना सीटी स्कैन जल्द हो जाएगा। दाम 4500 से कम नहीं होंगे। भीड़ से बचना चाहते हो तो रकम चुका दो।

पड़ताल नंबर चार
मोतीझील चौराहे के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर ने फेफड़ों के सीटी स्कैन की कीमत 5500 रुपये बताई। बड़ा मनाने के बाद 5000 रुपये दाम तय किए। कहा गया कि यह आधुनिक तकनीक का सीटी स्कैन है।

कई राज्यों की सरकार ने तय किए दाम
सीटी स्कैन में वसूली की शिकायतों पर कई राज्य सरकारों ने दाम तय कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने चेस्ट का सीटी स्कैन (एचआरसीटी) बिना कंट्रास्ट के 1870 और कंट्रास्ट सहित 2354 रुपये दाम तय कर दिए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने इस जांच की कीमत तीन हजार रुपये तय की है। अगर इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार निजी सेंटर संचालकों के लिए दाम तय कर देती है तो शायद जनता की जेब पर डाका डलने से बच जाए।

इसलिए जरूरी है सीटी
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और सीनियर चेस्ट फिजीशियन प्रोफेसर एसके कटियार का कहना है कि सीटी स्कैन में फेफड़ों में होने वाली गड़बड़ी शुरुआत में पकड़ में आ जाती है। कोरोना का नया स्ट्रेन गले में नहीं रुक रहा है। ऐसे में सीटी स्कैन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed