फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   alleged tantrik pressed the pregnant woman stomach, claim to change from daughter to son

कथित तांत्रिक ने गर्भवती का पेट दबा किया था बेटी से बदलकर बेटा करने का दावा, हालत बिगड़ी

Mon, 10 Aug 2020 08:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 10 Aug 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
alleged tantrik pressed the pregnant woman stomach, claim to change from daughter to son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : shutterstock
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे के विकास नगर में रविवार को एक गर्भवती को पेट कथित तांत्रिक ने दबा दिया। जिससे गर्भवती की हालत बिगड़ गई। पुलिस कथित तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार को महिला के पति ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह घर में नहीं था।
विज्ञापन


इसी दौरान पिंडार्थू गांव का रहने वाला एक तांत्रिक आया। उसने पत्नी को बातों में उलझा कर गर्भ में बेटी होने की बात कही। उसने शरीर के कुछ हिस्से को दबाकर गर्भ के अंदर बेटी से बदल कर बेटा करने का भरोसा दिया। साथ ही उसका पेट दबाने लगा। पेट में दबाव पड़ने पर पत्नी को रक्त स्राव होने लगा।
विज्ञापन


उसके चीखने पर मोहल्ले के लोग आ गए और कथित तांत्रिक को पकड़ लिया। गर्भवती को लेकर उसका पति सीएचसी पहुंचा। वहां डॉक्टर विशाल दिवाकर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कथित तांत्रिक को हिरासत में लिया है। सिकंदरा इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed