फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   All platforms from IIT to Motijheel ready, all double T-girder laid in seven and a half months

आईआईटी से मोतीझील तक सभी प्लेटफार्मों का बेस तैयार, साढ़े सात महीने में रख दिए सभी डबल टी-गर्डर

Mon, 15 Mar 2021 07:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Mar 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
All platforms from IIT to Motijheel ready, all double T-girder laid in seven and a half months
कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) ने मात्र साढ़े सात महीने में आईआईटी से मोतीझील तक सभी नौ मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्मों के बेस (पहला तल) तैयार कर लिए। तेजी से यह कार्य पूरा करने के लिए देश में पहली बार यहां डबल टी-गर्डर लगाए गए।
विज्ञापन


यूपी मेट्रो ने शनिवार देर रात कॉरीडोर-1 के प्राथमिकता वाले नौ किलोमीटर लंबे रूट में सभी 439 डबल टी-गर्डर्स लगाने का कार्य पूरा कर लिया। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार डबल टी-गर्डर का प्रयोग इस उद्देश्य के साथ किया गया था कि मेट्रो स्टेशनों के निर्माण में लगने वाले समय की बचत हो।
विज्ञापन


साथ ही मेट्रो स्टेशनों की ढांचागत सुंदरता में भी इजाफा हो। पिछले साल 25 जुलाई को यूपी मेट्रो ने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से डबल टी-गर्डर्स लगाने की शुरुआत की थी। यह कार्य कल रात मोतीझील स्टेशन पर आखिरी डबल टी-गर्डर लगाने के साथ पूरा हो गया। आईआईटी और कल्याणपुर मेट्रो स्टेशनों में सिग्निलिंग, इलेक्ट्रिकल, फिनिशिंग आदि कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में 15 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री ने सिविल निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके बाद से यूपी मेट्रो और ठेकेदार ऐफकॉन्स की टीम ने लगातार सिविल निर्माण की तेज गति को बरकरार रखा, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। डबल टी-गर्डर्स के नवोन्मेष ने अपने उद्देश्य की पूर्ति की, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed