आईआईटी से मोतीझील तक सभी प्लेटफार्मों का बेस तैयार, साढ़े सात महीने में रख दिए सभी डबल टी-गर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी मेट्रो ने शनिवार देर रात कॉरीडोर-1 के प्राथमिकता वाले नौ किलोमीटर लंबे रूट में सभी 439 डबल टी-गर्डर्स लगाने का कार्य पूरा कर लिया। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार डबल टी-गर्डर का प्रयोग इस उद्देश्य के साथ किया गया था कि मेट्रो स्टेशनों के निर्माण में लगने वाले समय की बचत हो।
साथ ही मेट्रो स्टेशनों की ढांचागत सुंदरता में भी इजाफा हो। पिछले साल 25 जुलाई को यूपी मेट्रो ने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से डबल टी-गर्डर्स लगाने की शुरुआत की थी। यह कार्य कल रात मोतीझील स्टेशन पर आखिरी डबल टी-गर्डर लगाने के साथ पूरा हो गया। आईआईटी और कल्याणपुर मेट्रो स्टेशनों में सिग्निलिंग, इलेक्ट्रिकल, फिनिशिंग आदि कार्य शुरू हो गए हैं।
कानपुर में 15 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री ने सिविल निर्माण कार्य की शुरुआत की। इसके बाद से यूपी मेट्रो और ठेकेदार ऐफकॉन्स की टीम ने लगातार सिविल निर्माण की तेज गति को बरकरार रखा, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। डबल टी-गर्डर्स के नवोन्मेष ने अपने उद्देश्य की पूर्ति की, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी