फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ALIMCO product will be base on German Technology

एलिम्को बनाएगी जर्मन टेक्नोलॉजी से उत्पाद

Wed, 24 Dec 2014 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 24 Dec 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
ALIMCO product will be base on German Technology
मेक इन इंडिया के मिशन पर आगे बढ़ रही एलिम्को विभिन्न देशों से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर एग्रीमेंट करके ज्यादा गुणवत्तापरक उत्पाद बनाएगी जो निशक्तजनों के लिए अधिक सहायक होंगे।
विज्ञापन


इस क्रम में जर्मन तकनीक से गुणवत्तापरक, कम वजन के और सस्ते कृत्रिम पैर (लोअर लिम्ब प्रॉस्थेटिक) को डेवलप करने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

एलिम्को इस बात पर गौर कर रही है कि अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ किस तरह से उत्पाद की कीमत कम की जा सके ताकि योजना का लाभ निशक्तजनों को मिल सके।

अगर जर्मनी की अत्याधुनिक तकनीक से कृत्रिम पैर (लोअर लिम्ब प्रॉस्थेटिक) को डेवलप किया जाता है तो ये वजन के हिसाब से हल्के और ज्यादा गुणवत्तापरक होंगे।
विज्ञापन


जर्मनी के अलावा अमेरिका की लिम्बस इंटरनेशनल, कॉलेज पार्क इंडस्ट्रीज और यूके की मोटिवेशन भी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने को तैयार हैं।

अमेरिका की टेक्नोलॉजी के माध्यम से एलिम्को एडजेस्टबल व्हील चेयर को डेवलप करेगा जिससे व्हील चेयर में सीट की चौड़ाई और ऊंचाई को आसानी से एडजेस्ट किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार ऊबड़-खाबड़ सड़कों के लिए रफ व्हील चेयर डेवलप करने की योजना है। यूके की टेक्नोलॉजी से सीपी (सेरेब्रल पालसी) चेयर को डेवलप करने की योजना है।

सभी तरह के टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में एडिप योजना के लाभ पर फोकस किया जाएगा। गौरतलब है कि जर्मनी की कंपनी ऑटोबॉक और एलिम्को में दिसंबर में करार हुआ है।

नई तकनीक से ये होंगे फायदे

*    इन कृत्रिम पैरों में घुटने का साइज छोटा होगा।

*    इस तकनीक से बने पैर में घुटना ज्यादा मुड़ेगा।

*    इस तकनीक से बने पैरों की लाइफ ज्यादा होगी।

*    इस कृत्रिम पैर को उठाने पर जल्दी से आगे बढ़ेगा।

*    वर्तमान में बन रहे कृत्रिम पैरों की तुलना में हल्के।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed