फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alert regarding BF-7 variant of Corona in Kanpur, repair of ventilators underway

Kanpur: कोरोना के बीएफ-7 वैरिएंट को लेकर अलर्ट, वेंटिलेटरों की मरम्मत चालू, चिंता- सिर्फ कोवाक्सिन ही उपलब्ध

Thu, 22 Dec 2022 12:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Dec 2022 12:46 AM IST
सार

कोविड के नए वैरिएंट बी-7 को देखते हुए शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके तहत गुजरात, उड़ीसा, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य शहरों से आने वालों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही, हर कोविड पॉजिटिव की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी। 

विज्ञापन
Alert regarding BF-7 variant of Corona in Kanpur, repair of ventilators underway
कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भी चीन में कहर बरपा रहे कोविड के नए वैरिएंट बी-7 के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उड़ीसा और महाराष्ट्र में बीएफ-7 वैरियंट मिलने के बाद इन राज्यों से शहर में आने वाले लोगों की निगरानी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही गुजरात और दिल्ली से आने वाले यात्रियों पर भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बाहरी राज्यों से किसी व्यक्ति के आने और उसमें जुकाम, बुखार आदि के लक्षण होने पर उसकी सूचना विभाग को दें। ऐसा व्यक्ति खुद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। उसकी सैंपलिंग कराकर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा अलर्ट जारी किए जाने में साथ ही हैलट में दूसरी लहर के बाद बंद पड़े वेंटिलेटरों की मरम्मत चालू हो गई है। जिन वेंटिलेटरों को सामान्य रोगियों के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, उन्हें फिर मैटरनिटी विंग के कोविड अस्पताल में वापस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कोविड अस्पताल के बेड भी तैयार किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि कोविड जांचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट, सेंट्रल रेलवे स्टेशन और बस अड्डों में रैंडम सैंपलिंग होगी। उन्होंने बताया कि अभी शासन की गाइडलाइन नहीं आई है।

इसके बाद और कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने शहरियों से अपील की है कि मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। ‘दो गज दूरी-मास्क जरूरी’ जागरुकता अभियान फिर शुरू कर दिया गया है। किसी व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजीटिव आने पर उसके सैंपल से जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी।

कोविड पॉजीटिव रोगी अभी शहर में नहीं मिल रहे हैं। इस वक्त सिर्फ एक कोविड एक्टिव केस है। उसका होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। शासन से गाइडलाइन आने के बाद कांशीराम हॉस्पिटल को कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके अलावा हैलट में तैयारी शुरू हो गई हैं।

हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि वेंटिलेटरों की मरम्मत कराई जा रही है। अभी रोगी न आने से ये बिना इस्तेमाल किए हुए रखे थे। कोविड हॉस्पिटल में सारी व्यवस्था है। रोगी नहीं आ रहे थे, फिर भी इसे उसी तरह तैयार रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को कोरोना संदिग्ध 630 लोगों की सैंपलिंग की है।

चिंता: अभी सिर्फ कोवाक्सिन ही उपलब्ध
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि इस समय कोविशील्ड और कार्बोवैक्स वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। कोवाक्सिन जितनी उपलब्ध है, उसकी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। कोविशील्ड राज्य से मिलने के बाद वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। इस समय कल्याणपुर, गीतानगर, नवाबगंज, केपीएम, अनवरगंज, किदवईनगर, गुजैनी और  गांधीग्राम आदि स्थानों पर कोवाक्सिन लगाई जा रही है।

एम्स के विशेषज्ञ आज लेंगे बैठक
कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर स्वास्थ्य सिस्टम को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। गुरुवार को एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ जूम मीटिंग करके नई गाइडलाइन के संबंध में जानकारी देंगे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि नगर में अभी कोई नए वैरिएंट का केस नहीं है। फिर भी सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed