{"_id":"5ca82d72bdec22140559bc63","slug":"alert-issued-to-online-working-companies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश में बैठे ठगों का साइबर अटैक: ऑनलाइन वर्किंग कंपनियों को जारी किया गया अलर्ट, जरूर पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में बैठे ठगों का साइबर अटैक: ऑनलाइन वर्किंग कंपनियों को जारी किया गया अलर्ट, जरूर पढ़ें खबर
Sat, 06 Apr 2019 10:19 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर में साइबर सेल विदेश में बैठे ठगों के हमलों को लेकर गंभीर है। सेल ने ऑनलाइन वर्किंग कंपनियों को अलर्ट जारी करके सचेत किया है। साथ ही शहर की बड़ी कंपनियों और संस्थानों को साइबर सिक्योरिटी और बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि साइबर अटैक से बचा जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ क्राइम ब्रांच चक्रेश मिश्र ने बताया कि 30 मार्च को सिविल लाइंस स्थित रुद्रा रियल इस्टेट कंपनी का सर्वर हैक कर ठगों ने बिटक्वाइंस में रंगदारी मांगी है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच में पांच संदिग्ध आईपी एड्रेस व कुछ मेल आईडी ट्रेस हुए थे। संबंधित सर्वर से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वर की हार्ड डिस्क भी जांच के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि जांच में पांच संदिग्ध आईपी एड्रेस व कुछ मेल आईडी ट्रेस हुए थे। संबंधित सर्वर से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वर की हार्ड डिस्क भी जांच के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब भेजी गई है।