फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   alert

निकायों को 30 जून तक नाला सफाई का अल्टीमेटम

Mon, 22 Jun 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
alert
रसूलाबाद में नाला की सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। निकायों को 30 जून तक नाला सफाई करने का अल्टीमेटम दिया गया है। ताकि बारिश से पहले ही जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त हो जाए। साथ ही आबादी क्षेत्र में एकत्र कूड़ा भी डंपिंग स्थल पर शिफ्ट कराना है। प्रतिदिन कराए गए कार्य की समीक्षा भी अफसर कर रहे हैं। यह जानकारी डीएम राकेश कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतें हैं। बारिश में नगरीय क्षेत्र के मोहल्लों के जलमग्न व नाले नालियां ओवर फ्लो होने के दृश्य सामने आते हैं। घरों व दुकानों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी होती है। नुकसान भी उठाना पड़ता है। इस बार बारिश में ऐसा न हो। इसके लिए निकाय प्रशासन को तय समय में नाला-नाली की सफाई कराने को कहा है। ताकि बारिश होने के दौरान नालों से पानी का बहाव सही तरीके से हो सके और बस्ती में जलभराव के हालात न बने। डीएम ने बताया कि प्रतिदिन नाला सफाई की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। सार्वजनिक स्थल या फिर बस्ती में एकत्र कूड़ा भी डंपिंग स्थल पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन

कहीं काम तेज तो कहीं सुस्त
कानपुर देहात। डीएम के निर्देश पर निकायों क्षेत्रों में नाला सफाई का काम शुरू हो गया है, लेकिन डेरापुर, सिकंदरा, अमरौधा में नाला सफाई का काम धीमी गति से हो रहा है। अकबरपुर में भी नाला सफाई का काम सुस्त है। निकाय प्रशासन 30 जून तक सभी नाला नाली की सफाई करा पाएंगे। इसमें संशय है। काम में तेजी लाने के लिए रसूलाबाद निकाय क्षेत्र में जेसीबी लगाकर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed