नशेबाजों ने दौड़ाई कार, तीन को मारी टक्कर
शनिवार की दोपहर माती रोड में जिला अस्पताल के पास से अकबरपुर ओवरब्रिज की ओर जा रही तेज रफ्तार आल्टो कार को देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कार की चपेट में आकर अकबरपुर वार्ड-तीन के मुन्ना के पुत्र मीनू व कचनार बगिया के रामचंद्र, खरका की राजन देवी समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद कार चालक ने ओवर ब्रिज के पास सड़क किनारे लगे फलों के ठेला में टक्कर मार दी। जिससे कई ठेले पलट गए। लोगों ने दौड़ाया तो दोनों युवक कार छोड़कर पैदल भागने लगे, जिन्हें भीड़ ने दबोचा लिया। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई।
चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में एक ने नाम उस्मान पुत्र नवाब अली निवासी सिंगसियापुर और रवी यादव पुत्र हरिशचंद्र यादव मीरपुर पुखरायां का बताया है। पकड़े गए युवकों के अपराधी होने की आशंका है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। घायलों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार को कब्जे में लिया गया है।
फोटो संख्या-15 एकेबीपी-19 अकबरपुर कोतवाली में मौजूद कार सवार युवक
फोटो संख्या-15 एकेबीपी-20 कोतवाली में खड़ी कार
-भीड़ ने पकड़कर की पिटाई, पुलिस को सौंपा
-पुलिस ने अपराधी होने की जताई आशंका