फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav targets bjp on various issue in kanpur

'गुजरात से लेकर चीन तक' अखिलेश के निशाने पर बीजेपी, बी सी डी जैसी कितनी और पार्टियां आएंगी...

Tue, 16 Oct 2018 08:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav targets bjp on various issue in kanpur
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बेटे के विवाह समारोह में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शहर केवल गोबर वाला स्मार्ट सिटी बनकर रह गया है। हर तरफ गोबर, गंदगी, गड्ढे नजर आते हैं। ट्रैफिक तो यहां चलता ही नहीं। सिर्फ धूल और धुआं उड़ता है। सपा सरकार ट्रांस गंगा सिटी बना रही थी, लेकिन भाजपा ने ऐसी स्मार्ट सिटी बना दी, जो अजब-गजब है। साकेत नगर स्थित एक होटल में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बेटे के विवाह समारोह में शरीक होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निशाने पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें रहीं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) ने गंगा सफाई के लिए सरकार को जगाते हुए प्राण त्याग दिए, लेकिन सरकार गंगा सफाई पर केवल तारीख पर तारीख बदल रही है। सपा शासनकाल में लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट बना और गोमती को साफ किया गया। यहां भी ऐसी योजना थी, लेकिन भाजपा सरकार के आने बाद सब कुछ ठप हो गया।
विज्ञापन


 

akhilesh yadav targets bjp on various issue in kanpur
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बेटे के विवाह समारोह में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि बिना सहायक नदियों को साफ किए और नालों को गिरने से रोके बगैर गंगा को साफ नहीं किया जा सकता है। उद्योग बंद कर गंगा सफाई की बात की जा रही है, जो नोटबंदी कारण पहले से चौपट हो चुके हैं। मेट्रो का काम भी ठंडा पड़ा है। कहा कि हमारी ही सरकार में शहर को दो मल्टीलेवल पार्किंग का तोहफा मिला। अब नवरात्र में परेड की मल्टीलेवल पार्किंग का हमारे विधायक ने उद्घाटन कर दिया, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। नवीन मार्केट के सुंदरीकरण को भी सपा सरकार की देन बताया।

 

बिहार में यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा संपूर्ण क्रांति की बात कह रहे हैं

akhilesh yadav targets bjp on various issue in kanpur
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बेटे के विवाह समारोह में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
चाचा शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा और रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पार्टी बनाने पर सीधे तौर पर अखिलेश कुछ नहीं बोले, लेकिन इशारे में बहुत कुछ कह गए। कहा कि बी, सी, डी जैसी कितनी और पार्टियां आएंगी, लेकिन उन्हें परवाह नहीं है। भाजपा का सीधा मुकाबला सपा से ही रहेगा। बिहार में यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा संपूर्ण क्रांति की बात कह रहे हैं। यही स्थिति जेपी आंदोलन के समय हुई थी। उस समय भी महंगाई और बेरोजगारी चरम पर थी। तब संपूर्ण क्रांति का नारा दिया गया था, लेकिन अब भाजपा का संपूर्ण सफाया होगा। अखिलेश ने कहा कि सरकार अर्द्धकुंभ को कुंभ बता रही है। 

 
विज्ञापन

पटेल प्रतिमा बनाने वाले चीन के ठेकेदार

akhilesh yadav targets bjp on various issue in kanpur
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के बेटे के विवाह समारोह में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ चीन हम पर आंख तरेर रहा और हम उससे मुकाबले की बात करते हैं। दूसरी तरफ गुजरात में बनाई गई सरदार पटेल की प्रतिमा चीन से लाए गए लोहे से बनाई गई है। ठेकेदार भी चीन के हैं। गुजरात में उत्तर भारतीयों को भगाया जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed