फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav statement about upcoca

अपना हक मांगा तो लग जाएगा यूपीकोका : अखिलेश यादव

Sun, 24 Dec 2017 12:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about upcoca
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नौ महीने में कोई काम नहीं हुआ। दूसरे के काम को अपना बताने में जुटे हैं। अब यूपीकोका लाकर लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन







 

अखिलेश ने सैफई में क‌िया अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईजीसीएल का उद्घाटन

akhilesh yadav statement about upcoca
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई में शनिवार को अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईजीसीएल का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का कोई काम धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। अब यूपीकोका कानून लाकर लोगों के अधिकारों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि यूपीकोका बहुत खतरनाक है। अपना हक मांगा तो लग जाएगी यूपीकोका। अगर कोई मांग लोकतांत्रिक तौर पर सड़कों पर उतर कर की तो समझा लेना उस पर यूपीकोका लग जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राेजगार सेवकों ने अपनी मांग की तो उन पर भी लगेगा यूपीकोका

akhilesh yadav statement about upcoca
अखिलेश यादव
राेजगार सेवकों ने अपनी मांग की तो यूपीकोका रोजगार सेवक पर भी लगेगा। इसलिए भाजपा वालों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा वालों का गुजरात मॉडल पूरी तरह से फेल हो गया। भाजपा वाले हर चीज को आधार से जोड़ रहे हैं। हम कह रहे है कि देश के युवाओं को भी आधार से जोड़ दो ताकि इनको कम से कम रोजगार तो मिल ही जाये। अगर ऐसा हो गया तो निश्चित ही देश से बेराजगारी की समस्या खत्म हो जाएगी ।

 
विज्ञापन

समाजवादी विचारधारा ही देश और प्रदेश काे आगे ले जाएगी

akhilesh yadav statement about upcoca
अखिलेश यादव
उन्होंने अपने खिलाड़ी जीवन का ज्रिक करते हुए कहा कि आज आपको बहुत ही बेहतर गेंद से क्रिकेट खेलने को मिल रहा है लेकिन जब हम किक्रेट खेला करते थे वो इससे बहुत खराब गेंद हुआ करती थी। आप लोग तो इंटरनेशनल स्तर के स्टेडियम में आंनद ले रहे हैं लेकिन हमारे समय में तो खेल का कोई मैदान ही नहीं था। उन्होंने कहा कि आज आईजीसीएल के माध्यम से क्रिकेट को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। कहा समाजवादी विचारधारा ही देश और प्रदेश काे आगे ले जाएगी।

 

अनुपमा बैंड ने ऐसा शमा बांधा की खिलाड़ी व दर्शक झूमते रहे

akhilesh yadav statement about upcoca
उमड़ी युवाओं की भीड़
अखिलेश यादव ने कार्यकताओं से कहा कि 2019 के लोकसभा नाव के लिए अभी से मुस्तैदी से जुट जाएं क्यों कि जो हालात भाजपा वालों ने आम लोगों के बना दिए है उससे एक बात साफ हो गई है कि 2019 में भाजपा को खाली हाथ लौटना पडे़गा। उन्होंने कहा कि 2022 में युवाओं को सपा के साथ खड़े होकर ताकत दिखानी है। सैफई के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अनुपमा बैंड ने ऐसा शमा बांधा की खिलाड़ी व दर्शक झूमते रहे।

 

मशहूर गायिका अनुपमा राग व उनकी सहयोगी अमन तृषा ने बांधा शमा

akhilesh yadav statement about upcoca
जोश भरती अनुपमा राग व अमन तृषा
बॉलीवुड की मशहूर गायिका अनुपमा राग व उनकी सहयोगी अमन तृषा ने लाल दुपट्टा, शालू के ठुमके, तेरी गलियां, बाप का माल, नजर से नजर मिली, रंगी साड़ी गुलाबी, नैना रे, आदि गीत सुनाए। आईजीसीएल के उद्घाटन में सपेरों की एक टोली भी खूब नाची। उन्होंने बीन बजाकर नृत्य किया। अखिलेश यादव ने कहा कि न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश से सपेरों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। इसका भी सरकार बनने पर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed