फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav shared cabinet minister video on facebook

यूपी: अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री का वीडियो फेसबुक पर किया शेयर, कैप्शन में लिखा- भाजपा 2.0 के राज में

Sat, 07 May 2022 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 May 2022 10:58 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने फेसबुक पेज पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का विडियो शेयर किया है। वीडियो में  कैबिनेट मंत्री पत्रकारों को सही चश्मे से देखने और दृष्टि बदलने की सलाह देते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
akhilesh yadav shared cabinet minister video on facebook
अखिलेश यादव ने फेसबुक पेज पर शेयर किया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योजनाओं की हकीकत परखने दो दिवसीय दौरे पर शहर आए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का पत्रकारों को सही चश्मे से देखने और दृष्टि बदलने की सलाह देते वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में भाजपा 2.0 के राज में लिखा है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना दो राज्यमंत्रियों दिनेश खटिक व दानिश अंसारी के साथ जिले में विकास की योजनाओं की हकीकत परखने गुरुवार शाम शहर आए थे। शुक्रवार सुबह अस्पताल आदि का निरीक्षण करने के बाद दोपहर में विकास भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अच्छा विकास होने का दावा किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



अव्यवस्थाओं से जुड़े सवाल पूछने पर उन्होंने पत्रकारों को सही चश्मे और नजर सही करके देखने की सलाह दी थी। कहा था कि सही चश्मे से देखिए विकास दिखाई देगा। कैबिनेट मंत्री के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed