फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav's taunt on Yogi Sarkar, Tweeted the video,  double engine bus of Uttar Pradesh

Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तंज: वीडियो ट्वीट कर लिखा- तो जनाब ये है उत्तर प्रदेश की डबल इंजन बस

Sun, 25 Sep 2022 06:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Sep 2022 06:23 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यंत्री अखिलेश यादव ने एक बार योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि, तो जनाब.. ये है उप्र की 'डबल इंजन' बस, यहां भाजपा सरकार है मस्त, जनता बेबस।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav's taunt on Yogi Sarkar, Tweeted the video,  double engine bus of Uttar Pradesh
बस काे धक्का लगाते पुलिसकर्मी और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में  डिपो की रोडवेज बसें बीच रास्ते में ही यात्रियों का साथ छोड़ रहीं हैं, जिससे लोगों को बसों में धक्का लगाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महोबा-मुस्करा मार्ग की बस को यात्री व चालक-परिचालक धक्का लगाते नजर आ रहे है।

विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस वीडियो को शेयर करते हुए चुटकी ली। परिवहन निगम महोबा में 110 से अधिक बसों को विभिन्न मार्गों पर दौड़ाया जा रहा है। अधिकांश बसें खस्ताहाल हो गई हैं, जो बीच रास्ते में ही बंद हो जाती हैं। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दस से अधिक लोग महोबा-मुस्करा मार्ग की बस में धक्का लगा रहे हैं। उस समय बस में यात्री सवार थे या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर व फेसबुक के आधिकारिक हैंडल से वीडियो शेयर किया।

उन्होंने लिखा कि तो जनाब यह है.. उत्तरप्रदेश की डबल इंजन बस... यहां भाजपा सरकार है मस्त और जनता बेबस। उधर महोबा डिपो के एआरएम हेमंत कुमार मिश्रा का कहना है कि बस स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसे धक्का लगवाकर वर्कशॉप पहुंचाया गया था। मामला दस दिन पुराना है, जांच के बाद ही बसों को गंतव्य के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed