{"_id":"5cbf47bebdec22144b7f17f5","slug":"akhilesh-yadav-rally-cancelled-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पक्षी बिहार में अखिलेश यादव के हेलीकाॅप्टर को उतरने की नहीं मिली स्वीकृति, रद्द हुआ कन्नौज दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षी बिहार में अखिलेश यादव के हेलीकाॅप्टर को उतरने की नहीं मिली स्वीकृति, रद्द हुआ कन्नौज दौरा
Tue, 23 Apr 2019 10:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
कन्नौज के लाख बहोसी पक्षी बिहार में हेलीकाप्टर उतारने की परमीशन न मिलने से अखिलेश का कन्नौज दौरा रद्द हो गया। वाइल्ड लाइफ कंजरवेटर नीरज कुमार ने हेलीकाप्टर के शोर से पक्षियों को परेशानी होने की दलील देकर परमीशन की अर्जी को खारिज कर दिया। इसकी जानकारी पर सपा नेताओं में रोष फैल गया।
सांसद प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव ने इसे प्रदेश सरकार की तानाशाही बताया। कहा कि जब डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का हेलीकाप्टर वहां उतर सकता है तो अखिलेश का क्यों नहीं। बिधूना में जनसभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश को मंगलवार शाम साढ़े चार बजे कन्नौज आना था। उनके हेलीकाप्टर को लाख बहोसी पक्षी बिहार में बने हेलीपैड पर उतारने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के हेलीकाप्टर को पक्षी बिहार में बने हेलीपैड पर ही उतारा गया था
अनुमति को डीएफओ की ओर से वाइल्ड लाइफ कंजरवेटर नीरज कुमार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया तो उन्होंने इस पर आपत्ति लगा दी। हवाला दिया कि हेलीकाप्टर की आवाज से पक्षियों को परेशानी होती है। हेलीकाप्टर उतरने की परमीशन न मिलने से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज नहीं आ सके। सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को इंदरगढ़ के भगतापुर में रहने वाले पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल के घर जाना था।
जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर उतरने की स्वीकृति नहीं दी। कहा, कि यह प्रदेश सरकार की तानाशाही है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के हेलीकाप्टर को पक्षी बिहार में बने हेलीपैड पर ही उतारा गया था, तब वहां के पक्षियों की परेशानी अफसरों को क्यों नहीं दिखाई दी। इससे पहले भी कई बार परीक्षा बिहार के हेलीपैड का इस्तेमाल होता रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि वाइल्ड लाइफ कंजरवेटर को पक्षी बिहार में हेलीकाप्टर उतारे जाने पर आपत्ति थी। इसलिए उन्होंने स्वीकृति नहीं दी। तिर्वा एसडीएम महेंद्र कुमार ने कंजरवेर से बात भी की थी, लेकिन वह राजी नहीं हुए। इसमें जिला प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है।