{"_id":"5cbf3bb8bdec226dae66b787","slug":"akhilesh-yadav-mayawati-rahul-gandhi-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती की रहेगी तगड़ी सुरक्षा, पुलिस-पीएसी रहेगी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती की रहेगी तगड़ी सुरक्षा, पुलिस-पीएसी रहेगी मुस्तैद
Tue, 23 Apr 2019 09:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती की चौकस सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। जहां राहुल गांधी की सुरक्षा में हैलीपैड से जनसभा स्थल तक आठ डिप्टी एसपी और भारी फोर्स तैनात होगा।
विज्ञापन
वहीं अखिलेश यादव व मायावती की सुरक्षा में पांच-पांच सीओ पुलिस व पीएसी के साथ मुस्तैद रहेंगे। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बृजेंद्र स्वरूप पार्क में जनसभा करेंगे। एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया कि राहुल गांधी प्लेन से चकेरी एयरपोर्ट आएंगे।
विज्ञापन
वहां से फूलबाग स्थित डीएवी ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से आएंगे। डीएवी ग्राउंड से कार से बृजेंद्र स्वरूप पार्क पहुंचेंगे। फिर ऐसे ही चकेरी एयरपोर्ट लौटेंगे। वहां से प्लेन से दिल्ली रवाना होंगे। उनकी सुरक्षा में आठ सीओ, 23 एसओ/इंस्पेक्टर, चार सौ सिपाही और एक कंपनी पीएसी तैनात होगी।
विज्ञापन
बुधवार को ही चुनावी सभा में जीआईसी ग्राउंड आ रहे अखिलेश यादव और मगरासा रमईपुर आ रहीं मायवती की सुरक्षा में पांच-पांच डिप्टी एसपी, एक-एक कंपनी पीएसी और 12-12 एसओ/इंस्पेक्टर और 250-250 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ने पुलिस वालों से दो टूक शब्दों में कहा कि नेताओं की सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।