फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav in kanpur for lok sabha election 2019

अखिलेश यादव आज कानपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, सपा-बसपा गठबंधन को मजबूती की उम्मीद

Wed, 24 Apr 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 24 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav in kanpur for lok sabha election 2019
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को जीआईसी चुन्नीगंज के मैदान में गठबंधन प्रत्याशी रामकुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम स्थल मुस्लिम बहुल आबादी के नजदीक रखा गया है। इसके साथ ही आसपास पिछड़े और अनुसूचित जाति वर्ग की भी आबादी है।

विज्ञापन


सपा-बसपा का मानना है कि अखिलेश की जनसभा से गठबंधन को मजबूती मिलेगी। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में कांग्रेस और पिछड़ों, अनुसूचित जाति की आबादी में भाजपा की सक्रियता से गठबंधन के दल असहज महसूस कर रहे हैं। सपा-बसपा का मानना है कि फ्लोटिंग वोटर में जो भटकाव की स्थिति रहती है, वह सपा मुखिया की जनसभा से दूर हो जाएगी। इससे गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


अखिलेश यादव की जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने बैठकें कीं। सपा और बसपा दोनों ने अपने प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समर्थकों के साथ अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। अखिलेश यादव बुधवार दोपहर 12.30 बजे जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed