{"_id":"5cc00457bdec22144d7e309c","slug":"akhilesh-yadav-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम के भैंस चराने वाले बयान पर अखिलेश का कटाक्ष, बोले-लैपटॉप तक तो चला नहीं पाते बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के भैंस चराने वाले बयान पर अखिलेश का कटाक्ष, बोले-लैपटॉप तक तो चला नहीं पाते बाबा
Wed, 24 Apr 2019 01:23 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
हरदोई पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यंमत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव यूपी के हरदोई जिले पहुंचे। यहां उन्होंने सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा व मिश्रिख से बसपा प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी के समर्थन में जनसभा की।
अखिलेश ने अपने संबोधन में सबसे पहले समर्थकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इतनी गर्मी और भरी दोपहर में आप लोग यहां आए ये बड़ी बात है। इस स्नेह का सदैव आभारी रहूंगा।
विज्ञापन
अखिलेश ने अपने संबोधन में सबसे पहले समर्थकों को धन्यवाद दिया और कहा कि इतनी गर्मी और भरी दोपहर में आप लोग यहां आए ये बड़ी बात है। इस स्नेह का सदैव आभारी रहूंगा।
विज्ञापन
Trending Videos
जनसभा हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित की गयी। यहां भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश बोले कि आज देश नाजुक स्थिति में है। भाजपा के लोगों ने जनता का भरोसा तोड़ा है। कभी जाति धर्म को बांटने का काम किया तो कभी बांटो और राज करो। यहीं काम अंग्रेज करते थे।
अखिलेश बोले कि हम बांटने नहीं आप का गठबंधन चाहते हैं। देश का बंटवारा करने वालों को अब दोबारा मत आने देना। महागठबंधन ही महापरिवर्तन लाएगा। सीएम योगी के भैंस चराने बाले बयान पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश बोले कि लैपटॉप तक तो चला नहीं पाते हैं बाबा।