फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav gave two house to Khajanchi

अखिलेश यादव ने खजांची को दी सौगात, 2 साल की उम्र में 2 मकानों का मालिक

Tue, 20 Nov 2018 10:06 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave two house to Khajanchi
अखिलेश यादव ने खजांची को दी सौगात

नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मा खजांची नाथ दो साल की उम्र में ही दो मकानों का मालिक बन जाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से खजांची को मिले दो में से एक मकानों का निर्माण खजांची के ननिहाल में मंगलवार से शुरू हो जाएगा। कानपुर देहात के अनंतपुर भौकल के जोगीडेरा में मकान बनाने के लिए खजांची के तीन मामाओं जरदार नाथ, पप्पू नाथ और मलखान नाथ ने अपनी जमीन दी है। 625 वर्गफीट (25 गुणे 25 फीट) में बनने वाले इस मकान के पहले से तैयार (प्री-फैब्रिकेटेड) हिस्सों को मौके पर जोड़ा जाएगा। दूसरा मकान उसके पैतृक गांव सरदारपुरवा के जोगीडेरा में बनेगा।

विज्ञापन


गांव के पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह ने बताया कि खजांची के यह मकान कानपुर देहात के सबसे अनोखे मकान होंगे। 625 वर्ग फीट में बनने वाले एक मकान में दो कमरे, एक बाथरूम, किचन, बगीचा और लॉबी होगी। पहले से तैयार मकानों के हिस्सों को चयनित जगहों पर फिट किया जाएगा। मंगलवार से यह काम शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह में मकान बनकर तैयार हो जाएगा। दूसरा मकान उसके पिता के गांव सरदारपुरवा में बनेगा। खजांची की मां की जहां इच्छा होगी, वहां रहेगी।
विज्ञापन


फिलहाल खजांची अपनी मां के साथ ननिहाल में एक झोपड़ी में रह रहा है। खजांची की मां सर्वेशा देवी ने कहा कि मेरा बेटा अपने नाम के अनुरूप वाकई खजांची साबित हो रहा है। मेरे पास खुशियां बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालिग होने पर खजांची को मालिकाना हक

Akhilesh Yadav gave two house to Khajanchi
अखिलेश यादव ने खजांची को दी सौगात - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के दौरान 2 दिसंबर 2016 को खजांची की मां सर्वेशा बैंक की लाइन में रुपये जमा कराने के लिए लगी थीं। लाइन में करीब 500 लोग खड़े थे। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर सर्वेशा ने वहीं पर बेटे को जन्म दिया था। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बच्चे का नाम खजांची रखते हुए दो लाख रुपये की आर्थिक मदद भेजी थी।

खजांची नोटबंदी के विरोध में हुए धरना-प्रदर्शनों और राजनीति का ब्रांड एंबेस्डर बन गया था। विधानसभा चुनाव में हर मौके पर खजांची के नाम पर अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरा था। इस बार लोकसभा चुनाव करीब हैं, इसके चलते फिर खजांची का नाम उछलने लगा है।  

यह मकान फिलहाल खजांची की मां सर्वेशा देवी के नाम रहेगा। खजांची के बालिग होने पर इसका मालिकाना हक उसे मिलेगा। खजांची की मां दिव्यांग हैं। खजांची के पिता जसमेर नाथ की मृत्यु उसके जन्म से पांच माह पूर्व हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed