सैफई से निकल कर उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना परचम लहराने वाले सपा के युवा नेता अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। अखिलेश की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन उन्होंने कठिन समय में भी कभी अपना संयम नहीं खोया। अखिलेश के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...
अगली स्लाइड में पढ़ेः- अखिलेश यादव के लिए लेडीलक बनी डिंपल से पहली मुलाकात की कहानी...
लेडीलक बनी डिंपल से पहली मुलाकात की कहानी
डिंपल और अखिलेश की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए लखनऊ में हुयी थी। तब डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थीं। धीरे-धीरे उनकी यह मुलाकातें प्यार में बदल गई। 4 साल डेट करने के बाद 1999 में घर वालों की इजाजत के बाद दोनों की शादी हुई। अखिलेश के लिए उनकी पत्नी डिम्पल उनके राजनीतिक कॅरियर में लेडीलक साबित हुई।
अगली स्लाइड में पढ़ें- अखिलेश को नापसंद है सोशल मीडिया...
अखिलेश को नापसंद है सोशल मीडिया
अखिलेश यादव मीडिया में तो अपनी राजनीति को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन वे अपने व्यक्तिगत जीवन को सभी के सामने लाना पसंद नहीं करते। इसका पता उनके सोशल मीडिया अकाउन्ट से लगाया जा सकता है।
अगली स्लाइड में पढ़ेंः- बच्चों के लिए हैं अखिलेश बेस्ट पापा...
बच्चों के लिए हैं अखिलेश बेस्ट पापा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजनीतिक जीवन के अलावा भी अपने परिवार को भी पूरा समय देते हैं। वे अपने बच्चों के लिए बेस्ट पापा हैं।