फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh yadav and Irfan Solanki meeting, do not get frustrated by political cases

अखिलेश-इरफान की मुलाकात: सपा प्रमुख ने कहा- लोहिया जी की किताबें पढ़ो, राजनीतिक मुकदमों से हताश नहीं होना

Tue, 20 Dec 2022 09:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Dec 2022 09:02 AM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आधा घंटे जेल के अंदर सपा विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इरफान से कहा कि राजनीतिक मुकदमों से हताश नहीं होना चाहिए। लोहिया जी की किताबें पढ़ा करो। साथ ही,जेल में खेलने की नसीहत भी दी।
 

विज्ञापन
Akhilesh yadav and Irfan Solanki meeting, do not get frustrated by political cases
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जेल में विधायक इरफान सोलंकी को पढ़ने-लिखने की नसीहत दी। उन्होंने इरफान से कहा कि लोहिया जी की किताबें पढ़ा करें। जेलर से भी बोले कि विधायक को किताबें लाकर दें। इसके साथ ही खेलने के लिए भी विधायक से कहा।

विज्ञापन

इरफान से कहा कि संयम बरतें। राजनीतिक मुकदमों से हताश नहीं होना चाहिए। जहां मदद की जरूरत होगी, पूरी मदद की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब आधे घंटे तक सपा विधायक इरफान की हौसला अफजाई करते रहे। बोले कि जेल में समय का सद्पयोग करें।  बोले, हम न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

विधायक इरफान इस दौरान सपा मुखिया से कहते रहे कि आग उन्होंने नहीं लगाई। उस वक्त तो वह वहां थे भी नहीं। इस मौके पर निवर्तमान महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, विधायक अमिताभ वाजपेयी, मो. हसन रूमी, अतुल प्रधान, मुनींद्र शुक्ला उनके साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब जिंदा रहंगे, तभी तो संघर्ष करेंगे
जेल से निकलकर सपा मुखिया अखिलेश यादव सिविल लाइंस स्थित निवर्तमान महानगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर के आवास पर पहुंचे। अखिलेश ने सबसे पहले पिंटू ठाकुर से कहा कि उन्हें आत्मदाह का प्रयास नहीं करना चाहिए था। जिंदा रहेंगे तभी संघर्ष कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि हौसले से जनसमस्याओं के खिलाफ संघर्ष करें। पिंटू ठाकुर ने सपा की सरकार न बनने पर ईवीएम के विरोध में विधानसभा के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा थी जिसमें वह बुरी तरह जल गए थे। अखिलेश ने पिंटू की पत्नी अपर्णा सिंह, बेटी वैष्णवी और पुत्र आयुष्मान से भी बात की।

यहीं पर विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी, रिजवान की पत्नी और इरफान की मां ने अखिलेश से मुलाकात की। लौटते समय बिठूर रोड कल्याणपुर स्थित सपा कार्यकर्ता अरुमेश यादव के घर भी अखिलेश यादव गए। उनकी मां के देहांत होने पर संवेदनाएं व्यक्त की।

सपाइयों ने जगह-जगह अखिलेश का स्वागत किया
सपा मुखिया के शहर आने पर जगह-जगह सपाइयों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। वीआईपी रोड, जीटी रोड पर सपाई फूलमालाएं लिए खड़े रहे। जेल गेट पर पूर्व नगर कोषाध्यक्ष कमलेश ओमर ने साथियों के साथ उनका स्वागत किया।

अखिलेश बोले-इरफान को झूठे मुकदमे में फंसाया गया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार शाम चार बजे जिला कारागार में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से आधा घंटे तक बात की। इसके बाद जेल के बाहर पत्रकारों से कहा कि विधायक इरफान को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है।

इरफान ने कोई गलत काम नहीं किया, लेकिन एक के बाद एक मुकदमा लादा जा रहा है, जिससे वह बाहर न आ पाएं। यह साजिश है। पुलिस ने उनका फर्जी आधार कार्ड बनाया है। इसके साथ ही अखिलेश ने आंदोलन छेड़ने का भी एलान किया। अखिलेश बोले, सरकार ने अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

कानपुर देहात में बलवंत सिंह की पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में सीबीआई जांच कराई जाए। बलवंत के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। यह भी कहा कि पुलिस अभिरक्षा में इसके पहले इतनी मौतें कभी नहीं हुई हैं। कस्टोडियन डेथ के मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed