फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh and mayawati in public meeting in kanpur and akbarpur for lok sabha election 2019

अखिलेश-मायावती ने जुबानी तीर चलाकर बढ़ाया सियासी पारा, प्रज्ञा पाकिस्तान और चौकीदार का खूब हुआ जिक्र

Wed, 24 Apr 2019 06:03 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Apr 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
akhilesh and mayawati in public meeting in kanpur and akbarpur for lok sabha election 2019
जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो - फोटो : अमर उजाला
यूपी की सियासत में बुधवार को चुनावी पारा सबसे ज्यादा तेज रहा। कानपुर में अखिलेश और मायावती ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 56 इंच वाले पाकिस्तान से कितनों के सिर लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको पाकिस्तान की खीर बहुत पसंद है।
विज्ञापन



अखिलेश ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिए बगैर कहा कि एक साध्वी हैं जो बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ रही हैं वो शहीदों का अपमान कर रही हैं। अखिलेश ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा को लैपटॉप दे दो तो वह दो-तीन के लिए गायब हो जाएंगे। इससे पहले उन्होंने आज ही हरदोई जिले में सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बाबा को लैपटॉप चलाना ही नहीं आता।
विज्ञापन

 

अबकी बार चौकीदार की नौटंकी भी इन्हें नहीं बचा पाएगी- मायावती

अकबरपुर से लोकसभा प्रत्याशी निशा सचान के समर्थन में रमईपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि नमो-नमो का जमाना गया। अब जय भीम का जमाना आ गया है। उन्होंने कहा कि अबकी बार चौकीदार की नौटंकी भी इन्हें नहीं बचा पाएगी। मायावती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव को धार्मिक रंग देने का प्रयास किया है।
 


मायावती ने कहा कि भाजपा कांग्रेस मिले हुए हैं, छोटे दलों को सत्ता से दूर करने के लिए आपस में लड़ते हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी लागू करके भाजपा ने कामगारों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी छीन ली। इस दौरान जनसभा में मायावती के भतीजे आनंद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed