फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Airport's new terminal will be operational in January

कानपुर: जनवरी में चालू होगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

Tue, 12 Oct 2021 02:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Oct 2021 02:56 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने बताया कि टर्मिनल का काम लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट से एनएच-2 (कानपुर-प्रयागराज हाईवे) को जोड़ती फोरलेन सड़क बनाने के लिए 53 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। इनमें से 25 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Airport's new terminal will be operational in January
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

शहरवासियों को नए साल में इलेक्ट्रिक बस, मेट्रो ट्रेन के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल की सेवाओं का लाभ मिल सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये इन तीनों विकास कार्यों का लोकार्पण कराने की योजना है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन इसी संभावित समय के हिसाब से तैयारियों में जुटा है। मेट्रो ट्रेन और इलेक्ट्रिक बसों के लिए तो पहले से ही तैयारी चल रही है। अब एयरपोर्ट टर्मिनल का काम 15 नवंबर तक खत्म करने की डेडलाइन तय की गई है।
विज्ञापन


शुभारंभ की संभावित तारीख पहली जनवरी है। टर्मिनल का काम अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव और निदेशक रहे विशाख जी की निगरानी में चल रहा था। अब ये कानपुर के जिलाधिकारी हैं, इसलिए इस टर्मिनल की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी इन्हें ही दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि टर्मिनल का काम लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट से एनएच-2 (कानपुर-प्रयागराज हाईवे) को जोड़ती फोरलेन सड़क बनाने के लिए 53 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। इनमें से 25 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

पौने तीन किलोमीटर की सड़क के लिए लगभग 40 फीसदी जमीन का अधिग्रहण हो गया है। शेष अधिग्रहण इस माह के अंत तक कराने के लिए एडीएम (भूअध्याप्ति) को निर्देशित किया गया है। रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेने की कवायद चल रही है। 

नया टर्मिनल चालू होते ही बढ़ेंगी उड़ानें
नए टर्मिनल के चालू होते ही कानपुर से दूसरे शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी स्पाइस जेट के बाद इंडिगो ने हवाई सेवा शुरू करने का एलान किया है। दरअसल, कानपुर से देश के हर प्रमुख शहर के लिए यात्री लोड पर्याप्त है। ऐसे में नया टर्मिनल शुरू होने पर दूसरी विमानन कंपनियों के भी कानपुर आने की उम्मीद है।

तीन जहाज खड़े हो सकेंगे
जहां पर हवाई जहाज खड़े होते हैं, उसे हैंगर कहते हैं। अभी एयरपोर्ट पर एक ही हैंगर है। नई बिल्डिंग बनने के बाद तीन हैंगर हो जाएंगे। यानी मुख्य रनवे के अलावा तीन और रनवे होंगे। इससे यहां एक साथ तीन विमान खड़े हो सके सकेंगे। वेटिंग रूम में 300 से ज्यादा लोगों की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed