फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   aircraft schedule disturbed due to technical problem

तकनीकी खराबी की वजह से बिगड़ा विमान का शेड्यूल, देर से आया-गया

Sun, 04 Nov 2018 12:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
aircraft schedule disturbed due to technical problem
डेमो पिक
कानपुर: तकनीकी खराबी की वजह से शुक्रवार को निरस्त की गई कानपुर-कोलकाता की फ्लाइट शनिवार सुबह 9:30 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुई। स्पाइस जेट कंपनी की ओर से कहा गया था कि जहाज सुबह 7:30 बजे उड़ान भरेगा। इस देरी की वजह से कानपुर-कोलकाता के बीच की नियमित फ्लाइट भी प्रभावित हुई। कोलकाता से जहाज दोपहर 1:10 के बजाय 3:15 पर आया। इसके बाद 3:44 पर कोलकाता के लिए उड़ा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जहाज में तकनीकी खामी के कारण उड़ान निरस्त कर दी गई थी। तब कहा गया था कि यह फ्लाइट शनिवार सुबह 7:30 बजे जाएगी। 165 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था। 30 यात्रियों ने उसी दिन टिकट निरस्त करा लिया था। शनिवार सुबह भी 26 यात्रियों ने टिकट निरस्त करा लिया। इसके बाद विमान यहां से 106 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। इसके बाद नियमित फ्लाइट में यात्रियों की संख्या अच्छी रही। 189 सीटर इस विमान में 161 यात्री आए और 182 यात्री यहां से कोलकाता गए।
विज्ञापन


इसी तरह मुंबई से आने वाली फ्लाइट शनिवार को पूरी भरकर आई और यहां से 134 यात्री मुंबई गए। दिल्ली का विमान भी निर्धारित समय से आया और गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक जमील खालिक ने बताया कि कानपुर-कोलकाता विमान के खराब होने पर उसे ठीक करने के लिए स्पाइस जेट के इंजीनियरों की टीम दिल्ली से आई थी। टीम रात में पहुंची, इस कारण उसे खराबी दूर करने में समय लग गया। इसके चलते तय समय सुबह 7:30 से दो घंटे देरी से विमान ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed