फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air Force soldier died due to fall bike on mud spread on the road

कानपुर: सड़क पर फैली मिट्टी पर बाइक फिसलने से गिरा एयरफोर्स कर्मी, ट्रक कुचलकर निकल गया

Fri, 29 Nov 2019 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Nov 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
Air Force soldier died due to fall bike on mud spread on the road
सड़क किनारे फैली मिट्टी में बाइक फिसलने से एयरफोर्स कर्मी की मौत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बिन्नौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर फैली नहर की खुदाई से निकली मिट्टी पर बाइक के फिसलने से एयरफोर्स कर्मी गिर गया। इसी बीच पीछे से आया ट्रक एयरफोर्स कर्मी को कुचलकर निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सिंचाई विभाग की लापरवाही हादसे का सबब बनी।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सचेंडी के ईश्वरीगंज निवासी राघवेंद्र सिंह (23) 2015 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पुणे यूनिट के सर्वर सेक्शन में थी। राघवेंद्र गुरुवार को अपने मित्र सौरभ सिंह राजावत की शादी में शिरकत करने कल्याणपुर गए थे।
विज्ञापन


देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। बिन्नौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर फैली मिट्टी पर उनकी बाइक फिसल गई। वह सड़क के बीचोंबीच गिर गए और पीछे आ रहा ट्रक राघवेंद्र को कुचलकर निकल गया।  राघवेंद्र के पिता जितेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं। छोटा भाई रोहित बीएससी का छात्र है। हादसे के बाद पिता, भाई व मां निर्मला बेसुध हैं। परिजनों ने बताया कि 16 नवंबर को एक महीने की छुट्टी पर राघवेंद्र घर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे लगे हैं मौत के ‘पहाड़’
सिंचाई विभाग पिछले कई महीनों से किसान नगर से बिधनू तक नहर की खुदाई करवा रहा है। कई किलोमीटर तक खुदाई की मिट्टी को सड़क किनारे डाल दिया गया। मिट्टी के ढेर की ऊंचाई इतनी है कि मानो पहाड़ हों। वाहनों की आवाजाही से सड़क का हिस्सा भी मिट्टी से दब गया। इससे वहां फिसलन हो गई है। मिट्टी के ये पहाड़ मौत को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed