फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   agricalture

क्रय केंद्रों पर आज से होगी धान की सरकारी खरीद

Thu, 15 Oct 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
agricalture
खेत से धान की फसल काटती महिलाएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। धान की सरकारी खरीद के लिए नौ एजेंसियों के कुल 55 केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार से धान की सरकारी खरीद होनी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान के लिए 1868 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 1888 रुपये नियत किया गया है। अभी पूरी तरह फसल कटकर तैयार नहीं हुई है इसलिए सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो पाएगी। किसान धान की फसल कटाई में जुटे हैं। क्रय केंद्रों पर तैयारी की गई है। बैनर, बारदाना, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई हैै।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने क्रय केंद्रों पर 15 अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद का निर्देश दिया है। पहले यह खरीद एक नवंबर से होनी थी। क्रय एजेंसियों के प्रभारियों को केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और किसानों से संपर्क कर तय तिथि पर धान बिक्री के लिए क्रय लाने को कहा गया है। क्रय केंद्रों पर किसी समस्या के लिए किसान कंट्रोल रूम नंबर-271444 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि क्रय एजेंसियों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन 4285 किसानों ने पंजीयन कराया है। 2447 किसानों का सत्यापन करा लिया गया है। धान खरीद के लिए 21 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। किसानों से संपर्क कर मानक नमी के अनुसार धान उपलब्धता का प्रयास हो रहा है। क्रय केंद्रों पर धान की तौल के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा, धान की सफाई के लिए पंखा, नमी मापक यंत्र, बारदाना उपलब्ध रहेगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि कुछ केंद्रों पर धान की सफाई के लिए डस्टर उपलब्ध कराए गए हैं। मौजूदा समय में 18 डस्टर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि धान की सरकारी खरीद पुराने बोरों में भी करने की छूट है। इसलिए बारदाना की दिक्कत नहीं है। लगभग 25 सौ गांठ यानी 12500 नया बोरा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्का बिक्री को 48 किसानों ने कराया पंजीयन
खाद्य विभाग के अकबरपुर उपमंडी स्थल, पुखरायां व झींझक मंडी स्थल, रसूलाबाद व संदलपुर में मक्का की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अब तक 48 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। रसूलाबाद में सबसे अधिक 15, डेरापुर में 9, अकबरपुर में 8, सिकंदरा में 7, भोगनीपुर में 6 व मैथा में 4 किसानों का पंजीयन हुआ है। गुरुवार को क्रय केंद्र पर मक्का लेकर आने वाले किसानों से उपज खरीद की जाएगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed