फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   agra lucknow expressway work in progress

एक्सप्रेस-वे का काम अधूरा, टोल टैक्स देना पड़ेगा पूरा 

Fri, 19 Jan 2018 08:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
agra lucknow expressway work in progress
डेमो पिक
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 19 जनवरी की मध्य रात्रि से टोल टैक्स तो शुरू हो जाएगा लेकिन एक्सप्रेस-वे पर तैयारियां आधी-अधूरी हैं। एक्सप्रेस-वे के किनारे न रेस्टोरेंट बने और न होटल। कई जगह पर बैरीकेडिंग टूटने से जानवर भी सड़क  पर आ जाते हैं। पिछले एक महीने में बिल्हौर क्षेत्र में पड़ने वाले एक्सप्रेस-वे के हिस्से में 5 वाहन हादसे हो चुके हैं। पिछले हफ्ते हुए हादसे में विदेशी चार नागरिक घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


 

कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है

agra lucknow expressway work in progress
डेमो पिक
एक्सप्रेस-वे पर बिल्हौर क्षेत्र के अरौल कस्बे में टोल-टैक्स बनाया गया है, हालांकि अभी वहां कार्य जारी है। हाइवे के आसपास तारबंदी की गई है। देख-रेख के अभाव में कई स्थानों पर तार टूटने से लोग आसानी से हाइवे पार करते रहते हैं। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर गूजेपुर गांव के पास बन रहा रेस्टोरेंट और फाइव स्टार होटल के निर्माण में कम से कम एक वर्ष का समय लगेगा। दुर्घटनाओं में घायल होने वाले वाहन सवारों के लिए टोल के आसपास प्राथमिक स्तर के चिकित्सालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर पड़ी निर्माण सामग्री और पशु बने समस्या 

agra lucknow expressway work in progress
डेमो पिक
बिल्हौर क्षेत्र में कन्नौज और बांगरमऊ उन्नाव के बीच कई स्थानों पर एक्सप्रेस-वे की बैरीकेडिंग टूटी होने से आवारा पशु अक्सर हाइवे से गुजर रहे वाहन सवारों को दुर्घटना का सबब बनने हैं। रात के समय सबसे ज्यादा समस्या आ रही है, जब एकाएक तेज रफ्तार चल रहे वाहनों के आगे पशु दौड़ने लगते हैं। उधर, कई स्थानों पर यूपीडा का काम जारी है। उनकी निर्माण सामग्री सड़क पर फैली रहती है। 


 
विज्ञापन

पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं

agra lucknow expressway work in progress
डेमो पिक
टोल-टैक्स की वसूली के लिए शासन से आदेश जारी हो गए हैं, लेकिन एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों और उनमें सवार लोगों के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी चीजों की व्यवस्था नहीं की गई है। बिल्हौर के अरौल जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि वह लोग खुले में शौच आदि को जाते हैं। प्रशासन के निर्देश के बाद भी अभी तक हाइवे पुलिस चौकी का निर्माण नहीं हो सका है। 


 

बिल्हौर में एक्सप्रेस वे का 18 किमी हिस्सा

agra lucknow expressway work in progress
डेमो पिक
एक्सप्रेस वे बिल्हौर में अरौल के पास बहरमपुर से शुरू होता है। यहां से रौगांव पुलिया तक 18 किमी एक्सप्रेस वे बिल्हौर क्षेत्र में पड़ता है। कानपुर से एक्सप्रेस वे पर जाने के लिए अरौल से चढ़ना होगा। अरौल टोल प्लाजा है यहीं से लखनऊ और आगरा जाने के लिए चढ़ा-उतरा जा सकता है। चिकित्सालय का निर्माण भी अभी जारी है। एक्सप्रेस-वे के कई स्थानों पर खुदाई और खंभे आदि के लगाने से वाहन सवार खासी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed