{"_id":"5b390b174f1c1b603c8b6588","slug":"agra-lucknow-express-way-truck-crashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को आई झपकी, एक्सप्रेस-वे डिवाइडर तोड़कर पलटा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को आई झपकी, एक्सप्रेस-वे डिवाइडर तोड़कर पलटा ट्रक
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्रक व बिखरी मक्का
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तालग्राम बेहटा के पास तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक के चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ सड़क के नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम ने सीएचसी भर्ती कराया।
राजस्थान जयपुर थाना शाहपुरा कैंट शहर निवासी ट्रक चालक राजेंद्र कुमार रोलानिया पुत्र साधूराम सिंह, थाना शाहपुरा चकरपुर निवासी हेल्पर मुकेश कुमार के साथ अपने भाई राम सिंह रोलानिया के ट्रक पर बिहार पुरनिया से मक्का लादकर गुजरात जा रहे थे। रविवार सुबह पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बेहटा भीकमपुर सहनी के समीप पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई।
इससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर को लगभग 50 मीटर तक तोड़ता हुआ विपरीत दिशा में एक्सप्रेस-वे से कई फुट नीचे गिरकर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही एनसीसी पेट्रोलिंग इंचार्ज राजेंद्र सिंह, प्रदीप, कैलाश, नीरज ने मौके पर पहुंचकर ट्रक का शीशा तोड़ा और दोनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे के बाद दोनों लेन पर कोई वाहन नहीं आ रहा था। ट्रक मालिक व ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों को सूचना दे दी गई। मक्का की सुरक्षा के लिए चौकीके सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।