{"_id":"62380c7426062e117d6b5faf","slug":"age-group-of-12-to-14-years-covid-vaccine-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एक लाख 94 हजार बच्चों को लगेगा कोरोना टीका, संक्रमण का नहीं रहेगा डर, वैक्सीन का कोई रिएक्शन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एक लाख 94 हजार बच्चों को लगेगा कोरोना टीका, संक्रमण का नहीं रहेगा डर, वैक्सीन का कोई रिएक्शन नहीं
Mon, 21 Mar 2022 11:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:00 AM IST
सार
रूसी वैक्सीन स्पूतनिक निजी क्षेत्र के अस्पतालों में लगाई जा रही है। कोविशील्ड, कोवाक्सिन और कोर्बेवैक्स सरकारी व्यवस्था में निशुल्क लगाई जा रही है। 15 से 17 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों के साथ ही बड़ी उम्र के लोगों को कोवाक्सिन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाए जाने का अभियान सोमवार से तेजी पक ड़ेगा। पहले चरण में शासन ने एक लाख 94 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया है। वैसे नगर में सवा तीन लाख बच्चों को वैक्सीन लगनी है।
तीन सेंटरों पर बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन अब सेंटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी तक तकरीबन सवा सौ बच्चों को वैक्सीन की डोज लगी है। इनमें किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि स्कूलों में भी सत्र चलाए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों के प्रबंधन के साथ भी बैठक की जाएगी।
चार तरह की वैक्सीन की अनुमति
रूसी वैक्सीन स्पूतनिक निजी क्षेत्र के अस्पतालों में लगाई जा रही है। कोविशील्ड, कोवाक्सिन और कोर्बेवैक्स सरकारी व्यवस्था में निशुल्क लगाई जा रही है। 15 से 17 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों के साथ ही बड़ी उम्र के लोगों को कोवाक्सिन लगाई जा रही है। वहीं, 12 साल से 14 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों को कोर्बेवैक्स लगाई जाती है।
विज्ञापन
बूस्टर डोज 96 फीसदी को लगी
साढ़े तीन साढ़े तीन लाख लोगों के सापेक्ष बूस्टर डोज का लक्ष्य 96 फीसदी पूरा हो गया है। यह हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही बुजुर्गों को लगाई गई है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि 60 साल से अधिक आयु के लोग किसी भी सेंटर पर जाकर बूस्टर डोज लगवा लें।