{"_id":"5d52c321fbb02ff39cc7d936a39a521e","slug":"against-cropption-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के फंसे निनाया ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के फंसे निनाया ग्राम प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में धांधली करने की शिकायत पर
विज्ञापन
शाहजहांपुर निनाया पहुंचे प्रभारी उपकृषि निदेशक ने मनरेगा, इंदिरा आवास,
राज्य वित्त आदि से खर्च किए गए धन का स्थलीय सत्यापन किया। सत्यापन के
दौरान पहली नजर में ही अनियमितताएं खुलकर सामने आई हैं। ग्राम प्रधान
पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सरवनखेड़ा विकासखंड के शाहजहांपुर निनाया गांव निवासी लालजी शुक्ला ने पूर्व में जिलाधिकारी से सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत ग्राम प्रधान अकील अहमद पर आरोप लगा दर्ज कराई थी। इसी मामले में जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है।
ग्राम प्रधान द्वारा वर्तमान पंचवर्षीय योजना में अभी तक खर्च किए गए मनरेगा धन का विवरण, इंदिरा आवास व राज्य वित्त आयोग के रुपयों का हिसाब लेना शुरू कर दिया है। इसी मामले में सोमवार को जांच के लिए प्रभारी उपकृषि निदेशक रामसजीवन निनाया गांव पहुंचे।
देर शाम जांच कर लौटे उपकृषि निदेशक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में इंदिरा आवास में गड़बड़ी पाई गई है। अभी और जांच होना बांकी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।