फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After the death of child, father sitting at police station with the dead body

कानपुर: बच्चे की मौत के बाद शव लेकर चौकी पर बैठा पिता, बोला- डॉक्टर के गलत इलाज से गई मासूम की जान

Tue, 07 Jan 2020 05:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
After the death of child, father sitting at police station with the dead body
बच्चे की मौत के बाद शव लेकर चौकी पर बैठा पिता - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र के मंधना में पांच साल के बच्चे की मौत के बाद पिता उसका शव लेकर मंधना चौकी पर बैठ गया। पिता ने डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद पिता शव लेकर घर चला गया।
विज्ञापन


पुलिस डॉक्टर की तलाश में दबिश दे रही है। इलाके के परगही निवासी जितेंद्र सविता मजूदरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले बेटे अर्जुन के ऊपर गर्म दलिया गिरने से वह झुलस गया था।
विज्ञापन

मंधना चौराहे केपास आयुर्वेदिक डॉक्टर से इलाज चल रहा था। सोमवार को अचानक अर्जुन को दस्त शुरू हो गए। डॉक्टर के पास ले गए तो उन्होंने पीने वाली दवा दी। दवा पिलाने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत से आहत पिता उसका शव हाथ में लेकर मंधना चौकी पहुंच गया और पुलिस से न्याय की मांग की। थाना प्रभारी कौशलेंद्र के अनुसार जितेंद्र से तहरीर लेकर उसे घर भेज दिया गया। डॉक्टर की तालश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से वह क्लीनिक बंद कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed