फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After leaving the village, the victim pleaded with the CM for justice

गांव छोड़ने के बाद पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार, बोली पुलिस नहीं कर रही कोई मदद

Tue, 22 Oct 2019 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 22 Oct 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
After leaving the village, the victim pleaded with the CM for justice
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के नवाबगंज में घर में चोरी के इरादे से घुसे गांव के कुछ युवकों की शिकायत ग्राम प्रधान से करने पर खुन्नस में आरोपियों ने गृहस्वामी को पीटा और छत से फेंक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज होने पर सुलह का दबाव और धमकियों से परेशान दंपति ने गांव छोड़ दिया। पत्नी पति को लेकर दिल्ली चली गई।
विज्ञापन


वह मजदूरी कर परिवार को पालने के साथ ही पति का इलाज करा रही है। चार महीने से बिस्तर पर पड़े पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। अजगैन थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी कुलदीप (25) पुत्र कन्हईलाल के घर 19 फरवरी 2019 की रात 10 बजे करीब पांच लोग चोरी के इरादे से घुसे थे।
विज्ञापन


 

नींद खुलने पर उसने सभी को पहचान लिया और शोर मचा दिया। इस पर सभी भाग निकले। कुलदीप के अनुसार उसी रात उसने गांव के प्रधान अनीस को घटना की जानकारी देकर सभी के नाम बताए। प्रधान ने सभी से नाराजगी जताई तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार चार माह बाद 19 जून की रात आरोपी फिर से उसके घर पर आए और मारपीट कर उसे छत से नीचे फेंक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। तीन माह तक उसका लखनऊ ट्रामा सेंटर व अन्य अस्पताल में इलाज हुआ पर वह उठकर बैठ नहीं सका। कार्रवाई के लिए पत्नी गुड़िया व परिवार के लोग अजगैन थाने के चक्कर लगाते रहे।

उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद 29 अगस्त को थाना पुलिस ने गांव के फिरोज उर्फ कारतूस व जुबेर खां के खिलाफ जानलेवा हमला व एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। कुलदीप ने बताया है कि दोनों आरोपी लगातार सुलह का दबाव बना उसे जान माल की धमकी देने लगे।

परेशान होकर सितंबर माह में पत्नी गुड़िया के साथ गांव छोड़ दिया। इस समय दोनों दिल्ली में एक परिचित की मदद से किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। कुलदीप ने बताया कि वह चारपाई से उठ नहीं पाता। पत्नी गुड़िया मजदूरी कर खर्च चला रही है। परेशान होकर न्याय के लिए अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।

सीओ अंबरीश भदौरिया ने बताया कि यह उनके समय का मामला नहीं है। जांच इससे पहले रहे सीओ भीम कुमार गौतम कर रहे थे। थाने से जानकारी करने पर कुलदीप के नशे की हालत में गिरने की बात पता चली है। जांच करा शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed