{"_id":"5cfbeeacbdec22073706e6c9","slug":"after-five-days-there-is-no-idea-of-missing-aircraft-an-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता एएन-32 विमान का नहीं लगा सुराग, परेशान हैं कपिलेश के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता एएन-32 विमान का नहीं लगा सुराग, परेशान हैं कपिलेश के परिजन
Sat, 08 Jun 2019 11:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम, जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरने वाले वायु सेना के एएन-32 विमान का पता न लग पाने से उसमें सवार वारंट अफसर कपिलेश मिश्रा के परिजन भी परेशान हैं। परिजन वायु सेना मुख्यालय और जनसंचार माध्यमों से लगातार लापता विमान की खबर ले रहे हैं।
कानपुर के बिल्हौर में चौबियाना उत्तरीपुरा के मूल निवासी कपिलेश वायु सेना में वारंट अफसर हैं, और बीते दिनों जोरहाट से उड़ान भरने वाले माल वाहक विमान में सवार थे। वायु सेना, इसरो के सर्च ऑपरेशन के बाद भी विमान का पता न लग पाने को लेकर परिजनों की आशंका गहराती जा रही है।
स्थानीय लोग विमान को विरोधी देशों द्वारा गिराए जाने और अन्य प्रकार की चर्चाएं भी कर रहे हैं। विमान में सवार वारंट कपिलेश मिश्रा के भाई राकेश मिश्रा और प्रमिलेश मिश्रा से मिलने नवनिर्वाचित सांसद अशोक कुमार रावत और कई भाजपा समर्थक पहुंचे।