फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After a year and a half, the bells of primary schools will ring from today

डेढ़ साल बाद आज से बजेंगी प्राइमरी स्कूलों की घंटी

Wed, 01 Sep 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
After a year and a half, the bells of primary schools will ring from today
कानपुर देहात। करीब डेढ़ साल बाद बुधवार से प्राइमरी स्कूलों में घंटी बजेगी और कक्षाओं का संचालन होगा। इसके लिए स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कक्षाओं के संचालन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कोविड प्रोटोकाल का पालन सख्ती से करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से खानापूरी हो रही है। अब शासन के निर्देश पर बुधवार से कक्षा एक से पांच तक कक्षाओं के संचालन होगा। स्कूलों में पंजीयन से सापेक्ष 50 फीसदी बच्चे बुलाए जाएंगे। रोस्टर के अनुसार बच्चे बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में परिषदीय व निजी स्कूल मिलाकर करीब 18 सौ प्राथमिक विद्यालय हैं। इन स्कूलों में एक लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। अधिकांश प्राथमिक स्कूलों में कक्षों की सफाई कराने के साथ सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

बुधवार को बच्चों के स्कूल पहुंचने पर गेट पर शिक्षक सैनिटाइज कराएंगे। इसके बाद प्रार्थना सभा से लेकर कक्षाओं में दूर-दूर बैठाया जाएगा। खाना खाने में बच्चों को लाइन से दो गज की दूरी का पालन करते हुए बैठाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही पर डीएम खफा
डीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से कराने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। कहा कि लापरवाही पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। 26 अगस्त को अमर उजाला ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन की खबर प्रकाशित की थी। डीएम ने बीएसए से कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने बीएसए को पत्र जारी कोविड प्रोटाकॉल का पालन कराने और अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए सुनील दत्त ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कोरोना से बचाव के लिए स्कूलों में पूरी सावधानी बरतने की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इसकी सघन निगरानी के निर्देश दिए हैं। (संवाद)

प्राइमरी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन बुधवार से किया जाएगा। इस बाबत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। क्षमता से आधे बच्चे बुलाकर कक्षाएं शुरू की जाएंगी। खासतौर पर कोविड प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed