फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After 10 days, electricity will not go for more than three hours, no work will be done except RDSS for 15 days

Kanpur: 10 दिन बाद तीन घंटे से ज्यादा नहीं जाएगी बिजली, RDSS के अलावा 15 से नहीं होंगे कोई भी कार्य

Sun, 07 Apr 2024 08:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Apr 2024 08:59 AM IST
सार

Kanpur News: केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने बताया आरडीएसएस में काफी बड़े कार्य हो रहे हैं। उसके लिए लंबा शटडाउन लिया जाता है। अब शटडाउन की समय सीमा तीन घंटे तक निर्धारित की गई है। अगर कहीं लंबा फॉल्ट हुआ, तो उसके लिए अतिरिक्त टीम लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
After 10 days, electricity will not go for more than three hours, no work will be done except RDSS for 15 days
कानपुर केस्को - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में लंबी बिजली कटौती से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। दस दिन बाद तीन घंटे से ज्यादा बिजली नहीं जाएगी। 15 अप्रैल के बाद से बिजली संबंधित मेंटीनेंस कार्य भी नहीं होंगे। केवल रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के कार्य ही किए जाएंगे। अगर कोई फॉल्ट होता है, तो उस समस्या को दूर करने के लिए एक्सईएन, सब स्टेशन अफसर और जेईई को भी मौके पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन

एकदम सुबह और शाम के वक्त सप्लाई बंद नहीं की जाएगी, क्योंकि यह समय पेयजल सप्लाई का भी रहता है। तापमान बढ़ने से पंखे, कूलर और एसी चलने लगे हैं। इससे लोड बढ़ गया है। केस्को ने जनवरी से फॉल्ट कम करने की तैयारी कर दी थी। इस दौरान पेड़ों की टहनियों की छंटाई से लेकर ट्रांसफार्मर, फीडर, लाइन की मेंटीनेंस का काम कराया गया।

विज्ञापन

मेंटीनेंस के कार्य 15 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएंगे, जबकि आरडीएसएस के कार्यों के लिए लंबा शटडाउन नहीं लिया जाएगा। केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने बताया आरडीएसएस में काफी बड़े कार्य हो रहे हैं। उसके लिए लंबा शटडाउन लिया जाता है। अब शटडाउन की समय सीमा तीन घंटे तक निर्धारित की गई है। अगर कहीं लंबा फॉल्ट हुआ, तो उसके लिए अतिरिक्त टीम लगाई जा सकती है।

छह घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में हुए परेशान
गोविंदनगर खंड के गुजैनी उपकेंद्र में एचटी पोल और पेड़ों की छंटाई के लिए करीब छह घंटे का शटडाउन लिया गया। इससे गुजैनी, रतनलालनगर और दबौली में सुबह 11 से शाम 4.40 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। गर्मी में लोग परेशान रहे। जिन लोगों ने सुबह पानी डंप नहीं किया था। वे भी परेशान रहे। इन क्षेत्रों में शटडाउन अलग-अलग क्षेत्रों में लिया गया था।

विज्ञापन

एचटी पोल लगाने और डालियों की छंटाई के लिए लिया शटडाउन
रतनपुर खंड के पनकी बी ब्लॉक उपकेंद्र में पेड़ों की छंटाई के लिए सुबह 9:50 से शाम 4:15 बजे तक शटडाउन रहा। पराग डेयरी खंड के गोविंदनगर उपकेंद्र में सुबह 11:20 से दोपहर 2:20 बजे, पराग डेयरी उपकेंद्र में सुबह 11:20 से 12:40 बजे, गुजैनी उपकेंद्र के ओल्ड गुजैनी फीडर में डीओ फ्यूज बजाने के लिए दोपहर 3:15 बजे से शाम पांच बजे, विकास नगर खंड के केसा कालोनी उपकेंद्र में सुबह 11 से दोपहर 12:15 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।

आज यहां नहीं आएगी बिजली
रविवार को डीओ फ्यूज सेट, पोल लगाने और पेड़ों की छंटाई के लिए कई उपकेंद्रों में शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते कई उपकेंद्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस लिए सुबह पानी इकट्ठा कर लें। फूलबाग खंड के छप्पर उपकेंद्र में सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे, आलूमंडी खंड के चीनापार्क सब स्टेशन में सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे बिजली बाधित रहेगी। इसी तरह, बिजली घर खंड के म्योर मिल उपकेंद्र में दोपहर एक से शाम चार बजे तक, गुमटी खंड के दर्शरपुरवा उपकेंद्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, गुमटी खंड के गिरधर कोल्ड स्टोरेज उपकेंद्र में सुबह 9 से शाम पांच बजे तक, गुमटी खंड के फजलगंज सब स्टेशन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, गोविंदनगर खंड के ई ब्लॉक सब स्टेशन में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, हंसपुरम सब स्टेशन में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक, रतनपुर खंड के शास्त्रीनगर उपकेंद्र में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, सर्वाेदयनगर के लाजपत नगर उपकेंद्र में सुबह 11 से शाम चार बजे तक और दादानगर के पॉलीमर, इस्पातनगर, उद्योगकुंज में सुबह 10 से शाम पांच बजे बिजली नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed