फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocate murder case in kanpur, Bar council will take action against those who spread chaos in elections

अधिवक्ता हत्याकांड: चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई करेगा बार कौंसिल, 23 दिसंबर को बुलाई आपात बैठक

Sun, 19 Dec 2021 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Dec 2021 10:45 PM IST
सार

यूपी बार कौंसिल के सदस्य देवेंद्र मिश्र नगराहा का कहना है कि अधिवक्ताओं की साख बचाना जरूरी है। कुछ लोगों की वजह से समाज में गलत संदेश जाता है। एल्डर्स कमेटी गोलमोल रिपोर्ट भेजकर अपना दामन बचाना चाह रही है।

विज्ञापन
Advocate murder case in kanpur, Bar council will take action against those who spread chaos in elections
अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार एसोसिएशन चुनाव में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ यूपी बार कौंसिल ने सख्त कार्रवाई करने का मन बनाया है। इसे लेकर 23 दिसंबर को बार कौंसिल के सदस्यों की आपात बैठक बुलाई गई है। इसमें पूरे प्रकरण पर गहन विमर्श के बाद अराजकतत्वों पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन


चुनाव में अराजकता, एल्डर्स कमेटी के सदस्यों व बार कौंसिल के पर्यवेक्षकों से अभद्रता और अधिवक्ता की हत्या की घटना को कौंसिल अधिवक्ता समाज की गिरती साख से जोड़कर देख रहा है। बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को मतदान के दौरान हंगामा, नारेबाजी, तोड़फोड़, मतपत्र छीनकर मनचाहा मतदान करने वाले अराजकतत्वों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की गई है।
विज्ञापन


मतदान के बाद कुछ प्रत्याशियों और समर्थकों ने एल्डर्स कमेटी के सदस्यों समेत बार कौंसिल पर्यवेक्षक पांचूराम मौर्य व देवेंद्र मिश्र नगरहा से अभद्रता की थी। कमेटी ने इन सबकी पहचानकर शनिवार को बार कौंसिल को सुबूत के रूप में सीसीटीवी फुटेज के साथ अपनी रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद पर्यवेक्षकों ने भी बार कौंसिल चेयरमैन के सामने पक्ष रख दिया है। सभी पक्षों पर गौर करने के बाद चेयरमैन ने समाज में अधिवक्ताओं की साख बचाने के लिए कठोर निर्णय लेने का मन बनाया है। बार कौंसिल के सभी 25 सदस्यों की आपात बैठक 23 दिसंबर को बुलाई गई है।

जिला जज और पुलिस कमिश्नर से भी घटना की जानकारी ली जाएगी। पूरा मामला सभी सदस्यों के सामने रखा जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने व उपद्रवी वकीलों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई का एलान किया जाएगा।

एल्डर्स कमेटी की रिपोर्ट पर कौंसिल सदस्य ने उठाए सवाल
यूपी बार कौंसिल के सदस्य देवेंद्र मिश्र नगराहा का कहना है कि अधिवक्ताओं की साख बचाना जरूरी है। कुछ लोगों की वजह से समाज में गलत संदेश जाता है। एल्डर्स कमेटी गोलमोल रिपोर्ट भेजकर अपना दामन बचाना चाह रही है। दोनों पर्यवेक्षकों ने बार कौंसिल चेयरमैन को पूरी जानकारी दे दी है। 23 को होने वाली बैठक में विस्तार से चर्चा होगी और उपद्रवी वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed