{"_id":"6819151285cd73aeda04b021","slug":"admissions-will-be-done-in-ppn-and-christ-church-from-the-second-week-of-may-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1099986-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीपीएन और क्राइस्ट चर्च में मई के दूसरे सप्ताह से होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीपीएन और क्राइस्ट चर्च में मई के दूसरे सप्ताह से होंगे दाखिले
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेजों में दाखिले से पहले छात्रों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 31 मई हैं। समर्थ पर पंजीकरण के बाद ही छात्र कॉलेज में दाखिले के लिए योग्य माने जाएंगे। वहीं, पीपीएन और क्राइस्ट चर्च डिग्री कॉलेज में मई के दूसरे सप्ताह से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
डिग्री कॉलेजों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। 12वीं के बाद दाखिला लेने वाले छात्रों को समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पीपीएन और क्राइस्ट चर्च कॉलेज में दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने के बाद छात्रों को कॉलेज में पंजीकरण करना होगा। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने कहा कि समर्थ पोर्टल पर छात्रों को पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
क्राइस्ट चर्च के प्रवेश प्रभारी प्रो. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि कॉलेज में पंजीकरण चल रहा है। मई के दूसरे सप्ताह से प्रवेश फार्म अपलोड किए जाएंगे। दाखिला पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जिसमें बीए में 360, बीकॉम में 400, बीएससी बायो मैथ में 480, एमकॉम में 160, एमएससी में 134 और एमए में 420 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार बीबीए इन रिटेल शुरू किया जा रहा है। इसमें 60 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीपीएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस बार अलग अलग कट ऑफ जारी करने के बजाय कॉलेज एक बार में ही कट ऑफ जारी कर देगा। यानी अधिकतम और न्यूनतम अंक तय होने के बाद ही छात्रों को आवेदन करना होगा। इसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी। बीकॉम में 300, बीएससी में 400 और बीए में 480 सीटें हैं।