{"_id":"5ec824ba8ebc3e906f64b38d","slug":"admission-in-next-semester-while-a-back-city-news-knp5615433149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक लगने पर भी अगले सेमेस्टर में पा सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक लगने पर भी अगले सेमेस्टर में पा सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में 11 जुलाई से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं में बैक लगने पर भी छात्र-छात्राओं को अगले सेमेस्टर में प्रमोट किया जा सकता है। हालांकि अग्रिम सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ छात्र को बैक पेपर देना होगा।
इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने प्राविधिक शिक्षा परिषद को भेज दिया है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है। प्राविधिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि प्राचार्यों से इस संबंध में विचार मांग गए थे, जिसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
वहीं जिन छात्रों का अंतिम सेमेस्टर है, बैक आने पर उनके लिए वैकल्पिक प्रश्नों की बैक पेपर परीक्षा कराने का सुझाव प्राचार्यों ने दिया है। दो घंटे की इस परीक्षा का मूल्यांकन परीक्षा केंद्रों पर ही करनी की बात कही गई है ताकि विलंब न हो।