फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Administration and KDA demolished illegal construction, freed land worth Rs 22 crore from encroachment

कानपुर में गरजा बुलडोजर: प्रशासन व केडीए ने ढहाया अवैध निर्माण, कब्जा मुक्त कराई 22 करोड़ की जमीन

Wed, 06 Mar 2024 03:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Mar 2024 03:48 PM IST
सार

Kanpur News: तहसील अफसरों के मुताबिक करीब 22 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। एसडीएम सदर प्रखर कुमार सिंह ने बताया ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे। अवैध निर्माण करने वालों को हटवाया गया है।

विज्ञापन
Administration and KDA demolished illegal construction, freed land worth Rs 22 crore from encroachment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कटरी शंकरपुर सराय में तहसील की टीम ने ग्राम सभा की 22 हेक्टेयर जमीन पर हो गए अवैध कब्जे मंगलवार को ढहाए। तहसील की टीम ने पक्के कब्जों को तोड़कर करीब 22 करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। गंगा बैराज के करीब कटरी शंकरपुर सराय में ग्राम सभा की जमीन पर बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हो गए है।

विज्ञापन

तहसील की टीम ने मौके पर गुप्त जांच कराई, तो काफी कब्जे मिले। ग्रामसभा की जमीन पर गेट लगाकर पक्के निर्माण हो गए थे। ऐसे में तहसील और केडीए की टीम संयुक्त रूप से चार बुलडोजर लेकर पहुंची।  मौके पर सिद्धार्थ गुप्ता का 12 हेक्टेयर, अनीश श्रीवास्तव का छह हेक्टेयर और विमल निषाद के तीन हेक्टेयर समेत 22 हेक्टेयर ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण को ढहाया गया।
विज्ञापन

तीनों अवैध कब्जेदारों की जमीन कटरी शंकरपुर सराय में है। सभी पक्के निर्माण को ढहा दिया गया है। तहसील अफसरों के मुताबिक करीब 22 करोड़ रुपये की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। एसडीएम सदर प्रखर कुमार सिंह ने बताया ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे। अवैध निर्माण करने वालों को हटवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed